
झारखंड सरकार की मईया सम्मान योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। जिन महिलाओं को छठी, सातवीं और आठवीं किस्त की राशि अब तक नहीं मिली थी, उनके लिए सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। अब उन्हें 9वी किस्त के साथ पूरे 10,000 रुपये दिए जाएंगे।
यह राशि उनके बैंक खातों में DBT के माध्यम से जमा की जाएगी। वहीं, जिन महिलाओं को पहले ही छठी, सातवीं और आठवीं किस्त यानी कुल 7,500 रुपये मिल चुके हैं, उन्हें नवी किस्त के रूप में 2,500 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। मईया सम्मान योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जिनका DBT एक्टिव है और जिनके सभी दस्तावेज सही हैं।
यह राशि उनके बैंक खातों में DBT के माध्यम से जमा की जाएगी। वहीं, जिन महिलाओं को पहले ही छठी, सातवीं और आठवीं किस्त यानी कुल 7,500 रुपये मिल चुके हैं, उन्हें नवी किस्त के रूप में 2,500 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। मईया सम्मान योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जिनका DBT एक्टिव है और जिनके सभी दस्तावेज सही हैं।
किन महिलाओं को 10,000 रुपये मिलेंगे?
अगर आप भी मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के लाभार्थी हैं, तो यह जानना जरूरी है कि किन महिलाओं को इस बार 10,000 रुपये मिलेंगे। राज्य सरकार ने उन महिलाओं की सूची जारी की है जिन्हें पहले छठी, सातवीं और आठवीं किस्त की राशि नहीं मिली थी।
इन लाभार्थियों के लिए सरकार ने निर्णय लिया है कि उनकी पिछली बकाया राशि को एक साथ जोड़कर 10,000 रुपये उनके बैंक खातों में भेजे जाएंगे। इसके अलावा, जिन महिलाओं को पहले ही 7,500 रुपये की राशि मिल चुकी थी, उन्हें अप्रैल माह में 2,500 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे, जिससे वे योजना का पूरा लाभ प्राप्त कर सकें।
Maiya Samman Yojana DBT Active जरूरी क्यों है?
राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि मईया सम्मान योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जिनका DBT (Direct Benefit Transfer) सक्रिय है। DBT एक्टिव न होने पर सरकारी सहायता राशि खाते में नहीं पहुंच पाती। कई महिलाओं का भुगतान सिर्फ इस वजह से रुका हुआ है क्योंकि उनका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है या उनका केवाईसी (KYC) अपडेट नहीं हुआ है।
अगर आपका डीबीटी अभी तक एक्टिव नहीं हुआ है, तो तुरंत अपने नजदीकी बैंक शाखा में जाकर इसे अपडेट करवाएं। इसके लिए आपको बैंक पासबुक, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर लेकर जाना होगा और अपना डीबीटी चालू करवाना होगा।
Maiya Samman Yojana Rs 10000 Payment Status कैसे चेक करें?
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके खाते में 10,000 रूपये राशि जमा हुई है या नहीं, तो आप इसका स्टेटस मईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट में विजिट कर ऑनलाइन तरीके से चेक कर सकते हैं। टाइम्स न्यूज रांची। इसके अलावा आप अपने बैंक खाते को अपडेट कर कर भी जान सकते हैं कि आपके खाते में मईया सम्मान योजना के तहत 10,000 रूपये की राशि जमा हुई है या नहीं।
इसके अतिरिक्त आप बैंक द्वारा टोल फ्री नंबर पर कॉल कर आप SMS के जरिए बैलेंस की जानकारी पा सकते हैं। साथ ही साथ आप यदि नेट बैंकिंग, Phone Pe, Google Pay, Paytm का इस्तेमाल करती है तो यहां से भी आप मईया सम्मान योजना का पेमेंट स्टेटस (Payment Status) चेक कर सकते हैं और जान सकते हैं कि आपके खाते में पैसे जमा हुए या नहीं।
मईया सम्मान योजना का पैसा कब तक मिलेगा?
मईया सम्मान योजना के अंतर्गत राज्य सरकार ने 1 अप्रैल से लाभार्थियों के खाते में पैसा भेजना शुरू कर दिया है। टाइम्स न्यूज रांची। जिन महिलाओं की बैंक डिटेल सही हैं और जिनका डीबीटी पहले से एक्टिव है, उनके खातों में यह राशि अगले कुछ दिनों में पहुंच जाएगी। अगर आपने अभी तक अपनी बैंक जानकारी अपडेट नहीं की है, तो जल्द से जल्द इसे सही करवाएं ताकि आपको भी योजना की राशि मिल सके।
निष्कर्ष
मईया सम्मान योजना के तहत लाभार्थियों को 10,000 रुपये की राशि दी जा रही है, लेकिन इसका लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जिनके बैंक खाते DBT से लिंक हैं और जिनकी पात्रता सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार सही पाई गई है। अगर आपको अभी तक यह राशि नहीं मिली है, तो आप अपने बैंक खाते की स्थिति जांचें और अगर जरूरत हो, तो संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।
सरकार महिलाओं को मईया सम्मान योजना का पूरा लाभ देने के लिए प्रयासरत है, इसलिए सुनिश्चित करें कि आपके सभी दस्तावेज सही हों और आप समय पर अपनी जानकारी अपडेट करवा लें। उम्मीद है इस पोस्ट में बताई गई जानकारी आपके लिए उपयोगी रहा होगा। राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा चलाई सरकारी योजनाओं की जानकारी इसी तरह से पाने के लिए आप टाइम्स न्यूज रांची के साथ जुड़े रहे, धन्यवाद।
