Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

अपराध

जूता दुकानदार हत्याकांड का रांची पुलिस ने किया खुलासा, इस वजह से हुआ था कत्ल

रांची : में हुए जूता दुकानदार भूपल साहू हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने कर लिया है। आरोपी गौरव चौधरी उर्फ कल्लु को गिरफ्तार कर लिया गया है। पंडरा ओपी की पुलिस ने आरोपी को सरोवर नगर डैम साइड से पकड़ा है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। रांची एसएसपी ने इस बात का खुलासा किया है कि खुन्नस और आक्रोश के चलते जूता दुकानदार की हत्या कर दी गयी थी। SSP ने मीडिया को बताया कि बीते 27 मार्च की देर शाम करीब साढ़े सात बजे जूता दुकानदार का दुकान में ही गला रेत डाला था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी थी।

दुकान पंडरा ओपी क्षेत्र के रवि स्टील चौक है। मृतक भूपल साहू के बेटे और पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। हत्यारे को पकड़ने के लिए कोतवाली DSP प्रकाश सोय की देखरेख में टीम गठित की गयी। गठित टीम ने जांच शुरू की। इलाके में CCTV फुटेज को खंगाला। हत्यारे की पहचान CCTV फुटेज के जरिये हो गयी। इसी बीच टीम को इंफॉर्मेशन मिली कि गौरव झारखंड छोड़ कर चेन्नई भागने वाला है। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की और आरोपी को पकड़ लिया।

SSP चंदन सिन्हा ने बताया कि पुलिस को बयान में गौरव चौधरी ने खुलासा किया कि गुजरे छह महीने पहले वह जेल से छूट कर आया था। 10-15 रोज पहले बिट्टु मिश्रा के चटकपुर वाले घर में चोरी भी की थी। बिट्टु मिश्रा भी दागी किस्म का शख्स है। चोरी के कुछ दिन बाद ही बिट्टु मिश्रा ने उसे पकड़ लिया था और डराया-धमकाया था। गौरव को शक था कि भूपल साहू ने चोरी के बारे में बिट्टु मिश्रा को इंफॉर्मेशन दी होगी। इसी बात को लेकर गौरव को खुन्नस था। वह आक्रोश में आकर बीते 27 मार्च को भूपल साहू के दुकान में पहुंचा। हालांकि उसका इरादा हत्या का नहीं था। उसका मकसद भूपल साहू को जख्मी कर दुकान के गल्ले में रखे कैश को लूटना था। जब वह दुकान में घुसा तो भूपल ने लूटपाट का विरोध किया। इसी दरम्यान गौरव ने चापड़ से भूपल के गले पर वार कर दिया और उसे खून से लथपथ हालत में तपड़ता छोड़ भाग निकला। पुलिस को उसने बताया कि वह दुकान नहीं लूट सका। पुलिस की डर स वह छुप-छुप कर रह रहा था और चेन्नई भागने की

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi