देवघर में बवाल! दो पक्षों में जमकर हुई हिंसक झड़प; 16 लोग जख्मी

बुधवार को देवघर में हिंसक झड़प देखने को मिली। इस हिंसा में 16 लोग जख्मी हो गए। मामले को शांत करवाने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी, तब जाकर लोग शांत हुए

बुधवार को झारखंड के देवघर में बवाल हो गया। मोहनपुर थानांतर्गत हाड़ोडीह और रघुनाथपुर गांव में बुधवार दोपहर मामूली विवाद में दो पक्षों में हिंसक झड़प हुआ। बताया जा रहा है कि कटहल तोड़ने को लेकर विवाद में दोनों पक्षों के 16 लोग घायल हो गए। आरोपों के अनुसार बुधवार दोपहर रघुनाथपुर गांव निवासी दो युवक नशे में हाड़ोडीह गांव पहुंचे। घर के बाहर काम कर रहे राजेंद्र महतो से एक किराना दुकान के बारे में पूछा। जानकारी के बाद दोनों गए लेकिन दोपहर में दुकान बंद होने पर राजेंद्र के पास पहुंचे और दुकान बंद होने का कारण पूछा। उसने बताया कि दोपहर के कारण दुकान बंद होगी।

आरोप है कि उसी दौरान दोनों युवक राजेंद्र के घर के पास पेड़ से कटहल तोड़ने लगे। जब कटहल तोड़ने से मना किया तो बात बढ़ गई और देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। घटना की जानकारी पर ग्रामीण जुट गए। उसके बाद दोनों युवकों ने फोन कर मामले की जानकारी अन्य लोगों को दे दी। सूचना पर रघुनाथपुर के कई ग्रामीण वहां पहुंच गए और अचानक ईंट-पत्थर चलाने लगे। बताया जाता है कि पथराव में हाड़ोडीह गांव निवासी विनोद यादव, नरेश यादव, प्रभु यादव, धनकेश्वर महतो, अरविंद कुमार, प्रतिमा देवी, दिलीप यादव, मनोज यादव और बालेश्वर महतो जख्मी हो गए। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से मो. गुलफाम अंसारी भी जख्मी हो गए।

विधायक भी पहुंचे गांव, पंचायत में हुआ मामला शांत

घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिश शुरू हो गई। विवाद सुलझाने के लिए पंचायत लगायी। देवघर विधायक सुरेश पासवान, प्रमुख प्रतिनिधि रंजीत यादव, मुखिया प्रतिनिधि हातिम अंसारी, भूतनाथ यादव, राजेश यादव, प्रमोद यादव और पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में दोनों गांवों के प्रमुख ग्रामीण जुटे। पंचायत कर मामले को शांत कराया। टाइम्स न्यूज रांची।पंचायत के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे से माफी मांगते हुए आगे इस तरह की घटनाओं को नहीं दोहराने का वादा किया।

बीडीओ, इंस्पेक्टर, तीन थानेदार पहुंचे घटनास्थल

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया, जिससे स्थानीय ग्रामीण भयाक्रांत हो गए। वहीं सूचना मिलते ही मोहनपुर बीडीओ संतोष कुमार चौधरी और सदर इंस्पेक्टर केएन झा के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची व स्थिति संभाला। टीम में मोहनपुर थाना प्रभारी प्रियरंजन कुमार, सोनारायठाढ़ी थाना प्रभारी प्रशांत कुमार व सारवां थाना प्रभारी संदीप कुमार के अनावा पुलिस बल शामिल रहे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

कृषिक मित्र महासंघ का तीन दिवसीय भूख हड़ताल, डीसी ऑफिस के बाहर किया हंगामा.

खूँटी: खूँटी में डीसी ऑफिस के कार्यालय के बाहर कृषिक मित्र महासंघ ने अपनी मांगों को लेकर तीन…
Read More

दो युवकों के बीच आपसी झड़प को तूल देने का किया गया प्रयास, पुलिस के पहुंचते ही मामला हुआ शांत!

खूँटी : सदर थाना क्षेत्र के हुंटार चौक में शनिवार रात लगभग आठ बजे दो युवकों के बीच…
Read More

अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर संयुक्त अहीर रेजिमेंट मोर्चा द्वारा निकाला गया मशाल जुलूस.

रांची: झारखण्ड की राजधानी रांची में गुरुवार को जयपाल सिंह स्टेडियम से लेकर अल्बर्ट एक्का चौक तक संयुक्त…