डी ए वी पब्लिक स्कूल सिल्ली मे मनाया गया ग्रैंड पैरंट्स डे

सिल्ली : 12 जनवरी: स्वामी विवेकानंद जयंती के दिन डी. ए.वी. महात्मा आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल, सिल्ली द्वारा ग्रैंड पेरेंट्स डे (दादा-दादी दिवस) मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय समिति द्वारा हवन पूजा के साथ की गई। साथ ही स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में युवा दिवस भी मनाया गया।

कक्षा छठी ,सप्तमी एवं अष्टमी के छात्र – छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक ,कविता – पाठ , वाद – विवाद, नृत्य – गान एवं अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर यह दिखाने का प्रयास किया कि हमारे जीवन में दादा – दादी , नाना – नानी का क्या महत्व है । वह कैसे हमारी खुशियों का खजाना एवं सफलता का स्त्रोत है । हम बच्चों का उनके प्रति क्या जवाबदेही और कर्तव्य होना चाहिए । हमें कैसे उनका आदर – सम्मान करना चाहिए । हमारे किस काम और व्यवहार से वह बहुत अधिक नाराज और दुखी हो सकते हैं ? या हम उन्हें कैसे मना सकते हैं । हम अपने धरोहर को कैसे संजो सकते हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्गा देवी, विद्यालय के प्राचार्य अनुज कुमार मिश्रा , प्राणेश मिश्रा ,शंभू नाथ मुखर्जी ,ज्योति सिंह ने अनेक कविता, गीत ,संवाद से कार्यक्रम को सफल बनाया ।

इस कार्यक्रम में शिप्रा गांगुली ,असीम गांगुली ,त्रिलोचन साहु, विष्णु चरण साहु , गीता रानी चांद एवं स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं चतुर्थवर्गीय कर्मी मौजूद रहे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

जवाहर नवोदय विद्यालय लातेहार में संभाग स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का समापन

लातेहार: जवाहर नवोदय विद्यालय लातेहार के सांस्कृतिक कला केंद्र में पटना, झारखंड और बिहार के स्कूलों से आए…
Read More

झारखंड के सरकारी विद्यालय, निजी विद्यालयों के साथ करेंगे बराबरी – शिक्षा मंत्री

रांची: झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के माननीय मंत्री श्री…
Read More

सिल्ली पॉलीटेक्निक कॉलेज में हुआ विज्ञान सप्ताह समारोह का समापन

सिल्ली: सिल्ली पॉलीटेक्निक कॉलेज परीसर में पिछले एक सप्ताह से चल रहे विज्ञान प्रदर्शनी का मंगलवार को समापन…
Read More

आईआईएम एवं गेल इंडिया के द्वारा पारंपरिक रास्ता को जबरन बंद करना अन्याय है: विहिप

Ranchi: 6 दिसंबर 2022: विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू ने राज्यपाल, झारखंड को ज्ञापन…
Read More

झारखंड में सिर्फ खतियानी ही बनें शिक्षक इसके लिए बनायेंगे नियमावली: शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो।

रांची : राज्य में 1932 के खतियान आधारित स्थानीयता व नियोजन नीति के आधार पर ही शिक्षकों की…