सिंगल यूज प्लास्टिक बैन: सिंगल यूज प्लास्टिक से बने 19 आइटम्स पर आज से लगा बैन,देखिए पूरी लिस्ट

रांची:सिंगल यूज प्लास्टिक: पर्यावरण पर प्लास्टिक के बढ़ते दुष्प्रभाव पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने आज से देशभर में सिंगल-यूज प्लास्टिक (Single Use Plastic) पर प्रतिबंध लगा दिया है. सरकार के इस फैसले के बाद अब प्लास्टिक से बनी कई चीजों की बिक्री बंद हो जाएगी. दैनिक जीवन में प्लास्टिक (Plastic) से बनी ऐसी कई चीजें हैं जिनका इस्तेमाल हर कोई करता है. केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय (Union Environment Ministry) ने एक लिस्ट भी जारी की है, जिनपर रोक लगाई गई है.

सरकार का मानना है कि सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर बैन लगाने से इसके कचरे की मात्रा में कमी आएगी. क्योंकि सिंगल यूज प्लास्टिक को री-साइकिल करना मुश्किल और खर्चीला होता है. इसलिए इसका अधिकांश हिस्सा किसी ना किसी रूप में वापस से पर्यावरण में ही चला जाता है, जिससे प्रकृति को कई प्रकार से नुकसान पहुंचता है.

भारत में रोजाना 26 हजार टन प्लास्टिक कचरा निकलता है, जिसमें मात्र 60 फीसदी को ही इक्टठा किया जाता है. बाकी चालीस फीसदी प्लास्टिक कचरा देश के नदी-नालों में पड़ा मिलता है. आपको बता दें कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने लिस्ट जारी करने के साथ ही इसको सख्ती से लागू करने के भी निर्देश जारी किए हैं. मंत्रालय ने सख्त निर्देश दिए हैं कि अगर कोई भी व्यक्ति सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करता पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. आदेश का उल्लंघन करने वालों के पांच साल की सजा या एक लाख रुपये का जुर्माना या दोनों हो सकता है. वहीं लगातार उल्लंघन करने वाले पर पांच हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भी जुर्माना लग सकता है.
सिंगल यूज प्लास्टिक से बनी 19 चीजों पर लगा बैन
केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने एक लिस्ट जारी कर प्लास्टिक से बने 19 उत्पादों पर बैन लगाया है.

प्लास्टिक कैरी बैग

प्लास्टिक स्टिक वाले ईयर बड्स

गुब्बारे के लिए प्लास्टिक स्टिक

कैंडी स्टिक, आइस्क्रीम स्टीक

प्लास्टिक के झंडे

थर्माकोल (पॉलिस्ट्रीन)

प्लास्टिक की प्लेट

प्लास्टिक के कप

प्लास्टिक के गिलास

प्लास्टिक के कांट

प्लास्टिक के चम्मच

चाकू

स्ट्रॉ

प्लास्टिक ट्रे

मिठाई के डिब्बों को रैप या पैक करने वाले फिल्म

इन्विटेशन कार्ड

सिगरेट के पैकेट

100 माइक्रोन से कम के प्लास्टिक या पीवीसे बैनर

स्टिरर (चीनी आदि मिलाने वाली चीज)

केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने सभी राज्यों को अपने यहां सिंगल यूज प्लास्टिक के अवैध रूप से इसके निर्माण, जमा और बिक्री पर नजर बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया है. मंत्रालय ने फिलहाल FMCG सेक्टर को इस बैन से छूट दी है.

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

27 नवंबर को सात जन्मों तक रहने के वचन के साथ बंध जाएंगे 51जोड़ें, हुआ तुलसी वृक्षारोपण

रांची: विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग के तत्वाधान में ME TO WE सहित विभिन्न समाजिक संस्थाओं एवं गणमान्य…
Read More

त्योहारों में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराध गोष्ठी एवम सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

रांची: राँची पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, रांची के द्वारा वरीय पुलिस अधीक्षक के कार्यालय स्थित, सभागार में अपराध गोष्ठी…
Read More

छात्रों ने की 7वीं से लेकर 10वीं JPSC परीक्षा को रद्द करने की मांग, मानव श्रृंखला बनाकर किया विरोध

रांची : सातवीं से दसवीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा परिणाम में लगातार रोल नंबर वाले अभ्यर्थियों के सफल होने…
Read More

राज्यपाल रमेश बैस ने किया 3 दिवसीय ऐतिहासिक गुंज विकास महोत्सव का उद्घाटन

5000 छाऊ कलाकारों का कार्निवाल से गूंज महोत्सव का लिम्का बुक में हुआ नाम दर्ज। सिल्ली: झारखंड आंदोलन…

झारखंड राज्य के किन जिलों में महिलाओं को मईया सम्मान योजना का लाभ दिया गया है, इसकी जानकारी नीचे दी गई है

जिले का नाम लाभुकों की संख्याधनबाद 2,54,706हजारीबाग 2,09,270पलामू 2,58,651गिरिडीह 3,39,482रांची 3,14,810देवघर 1,90,263पूर्वी सिंहभूम 2,35,505बोकारो 2,32,240जामताड़ा 1,07,330गोड्डा 1,43,066गढ़वा 1,65,606साहिबगंज…
Read More

खूंटी उपायुक्त ने कर्रा प्रखंड में कांस्य व पीतल के बर्तन बनाने वालों से की बात चित

खूंटी : उपायुक्त शशि रंजन द्वारा कर्रा प्रखण्ड भ्रमण के दौरान जरियागढ़ गांव में कांस्य व पीतल के…