रांची: राजधानी रांची के रातु रोड़ में डांस और प्रॉडक्शन से जुड़े हुए लोगों के लिए एक नए डांस प्रॉडक्शन हाउस “डांस झारखंड प्रोडक्शन” का पूजन आज 1 जुलाई को हुआ। इसके संचालक राम कुमार ने कहा कि यह झारखंड का सबसे बड़ा डांस क्लास होगा, कुछ ही दिनों में इसका उदघाटन कीया जाएगा। इस प्रोडक्शन हाउस के अंदर डांस,जुंबा, एरोबिक्स, योगा, पीलाटे किकबॉक्सिंग, फैशन शो,पेंटिंग गिटार, एक्टिंग और अनेक तरह के हूनर की ट्रैनिंग दी जाएगी। साथ हीं यहां अनेक तरह के इवेंट जैसे कोरियोग्राफी टेक्निक्स, स्किल डेवलपमेंट लर्निंग आदी सिखाए जाएंगे। इस प्रोडक्शन के अंदर कैंटीन, सलोन, ड्रेसिंग रूम, हॉल तथा अनेक व्यवस्था उपलब्ध रहेंगी। इस प्रोडेक्शन हाउस के संचालक रामकुमार उपसंचालक राजेश कुमार साहू तथा संरक्षक राज्यसभा सांसद महुआ मांझी, अंबा प्रसाद, डॉक्टर श्वेता एवम अनिल कुमार हैं। फैशन शो के हेड जयंत मिश्रा, डांस के हेड डॉली, ऋषभ डांस इंडिया डांस के ऋषिका भी मौजूद रहेंगे।