मुख्यमंत्री के प्रयास से श्रीलंका में फंसे झारखंड के 19 श्रमिकों की हुई वापसी,तीन महीने का बकाया वेतन का हुआ भुगतान

हवाई जहाज के माध्यम से सभी श्रमिक पहुँचे रांची

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिशा-निर्देश के पश्चात वित्तीय संकट से जूझ रहे श्रीलंका में काम करने गए श्रमिकों की सकुशल वापसी ही राज्यवासियों के प्रति मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता को दर्शाता है। ये पहली बार नहीं हुआ, जब देश और विदेशों में फंसे कामगारों की सुरक्षित वापसी का कार्य किया गया हो। ऐसे दर्जनों उदाहरण हैं, जब सरकार कामगारों के सम्मान में आगे आई है।

श्रीलंका में फंसे 19 श्रमिकों की हुई वापसी
श्रीलंका में फंसे झारखंड के 19 श्रमिकों की घर वापसी हो गई है। गिरिडीह, हजारीबाग और धनबाद जिले के 19 श्रमिकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से श्रीलंका से मदद और घर वापसी की गुहार लगाई थी। उन्होंने 2 अप्रैल को सोशल मीडिया पर भारत सरकार व झारखंड सरकार को संदेश भेजा था। जिसपर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने विदेश मंत्री श्री एस जयशंकर तथा श्रीलंका में भारतीय उच्च आयोग से मदद हेतु आग्रह किया था। साथ ही माननीय मुख्यमंत्री ने राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष एवं श्रम विभाग को भी उचित कार्रवाई हेतु निर्देश दिया था।

श्रमिकों को रु 8,68,777 बकाया राशि का हुआ भुगतान
सत्यापन के दौरान यह पता चला कि सभी मजदूर 18 फरवरी 2022 से श्रीलंका में कल्पतरू पावर ट्रैन्ज़्मिशन लिमिटेड में फिटर के रूप में कार्य कर रहे थे। श्रीलंका में फंसे श्रमिकों ने बताया कि ठेकेदार ने उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया था। तीन महीने से ज्यादा होने के बाद भी उन्हें वेतन नहीं दिया गया और उन्हें खाने का भी पैसा देना बंद कर दिया गया था।
राज्य सरकार के श्रम विभाग द्वारा श्रीलंका में भारतीय उच्च आयोग एवं अन्य अधिकारियों से संपर्क स्थापित कर श्रमिकों को सहायता प्रदान करने का आग्रह किया गया और राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष द्वारा ठेकेदार व कंपनी से संपर्क कर श्रमिकों के बकाया राशि का भुगतान करने को कहा गया। श्रीलंका में भारतीय उच्च आयोग और अधिकारियों द्वारा घटना पर संज्ञान लिया गया और श्रमिकों को कंपनी के माध्यम से खाने की व्यवस्था एवं सुरक्षा भी दी गई।
5 मई 2022 को ठेकेदार एवं कंपनी द्वारा श्रमिकों को बकाया भुगतान कर सभी श्रमिकों के अकाउंट में कुल रु 8,68,777 रुपये का भुगतान किया गया। साथ ही सभी का देश वापसी हेतु हवाई टिकट भी कराया गया। जिसके पश्चात सभी श्रमिक 6 मई 2022 की सुबह 3 बजे की फ्लाइट से भारत के लिए निकल कर दोपहर 2 बजे बिरसा मुंडा हवाई आड्डा, रांची पहुँचे।

“हमारी सरकार माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में श्रमिकों और कामगारों के प्रति संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है। “
श्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

झारखंड के इन जिलों में अगले 3 घंटे में वज्रपात की आशंका, मौसम केंद्र ने दी जानकारी.

रांची- झारखंड के इन जिलों के लोग सतर्क हो जाएं। अगले एक से तीन घंटे में यहां के कुछ…
Read More

राजभवन के समीप, घंटी आधारित अनुबंध सहायक प्राध्यापकों का धरना प्रदर्शन पन्द्रहवें दिन भी जारी।

रांची:झारखण्ड सहायक प्राध्यापक अनुबंध संघ के द्वारा अपनी मांगों को लेकर राज्यपाल सह कुलाधिपति तथा मुख्यमंत्री के ध्यानाकर्षण…
Read More

डांस झारखंड के कलाकारो ने जेके ग्रुप ऑफ कंपनीज के तत्वधान में किया अद्भुत फोटो शूट

रांची: डांस झारखंड के कलाकारो ने जेके ग्रुप ऑफ कंपनीज के तत्वधान में जेके हैप्पी फीट प्ले स्कूल…
Read More

6 अक्टूबर से शुरू होगी टिकट की बिक्री, 8 अक्टूबर तक काउंटर से खरीदे जा सकेंगे टिकट

रांची : रांची में होने वाले भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच क्रिकेट मैच का दर्शक बेसब्री से…