Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

जिलेवार समाचार

अन्य खबर ताजा खबरे

झारखंड के तीर्थ यात्रियों के लिए मानसरोवर यात्रा सुलभ हो – भारत तिब्बत सहयोग मंच


रांची: भारत तिब्बत सहयोग मंच झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष संजय प्रधान के नेतृत्व में स्थापना दिवस के अवसर पर एक प्रतिनिधिमंडल झारखंड के महामहिम राज्यपाल से मिले। इस अवसर पर मुख्य रूप से भारत तिब्बत सहयोग मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर स्वामी दिव्यानंद जी महाराज ने राज्यपाल से मानसरोवर की मुक्ति ,तिब्बत की आजादी के विषय पर विस्तृत वार्ता की स्वमी जी ने यह भी बोला, कि हमारी संस्था भारत तिब्बत सहयोग मंच चीन द्वारा हड़पी गई जमीन को वापस लेने के लिए प्रतिबद्ध है एवम चीन के विस्तार वादी नीति का विरोध करती है, हम भारत के नागरिकों से चाइना के सामानों का बहिष्कार करने का आग्रह करती है।
एवं झारखंड में एक मानसरोवर भवन के लिए आग्रह किया,
राजपाल से मिलने के बाद स्थापना दिवस के अवसर पर रातू रोड स्थित दुर्गा मंदिर में सभी पदाधिकारियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर स्थापना दिवस मनाया गया एवं भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर
विशेष रूप से राष्ट्रीय महिला मोर्चा की महामंत्री मुन्नी झा, मंच के झारखंड प्रांत संयोजक संजय मिनोचा,प्रदेश महामंत्री संजय ठाकुर ,युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित शारदा ,महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नम्रता सोनी, विकास जायसवाल ,आशुतोष तिवारी रोशनी खलखो, रिंकू तमांग,अखिलेश सिंह रमेश बर्मन ,कुमुद झा ,सहित अन्य लोग सम्मिलित थे।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi