ब्राउन शुगर बेचने के विवाद को लेकर दोनों पक्षों में हुआ विवाद, फायरिंग में एक की मौत

जमशेदपुर- जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत नामदा बस्ती में अपराधी उदय चौधरी पर फायरिंग की गई थी. घटना के चार दिन बाद उदय की इलाज के दौरान मौत हो गई थी. मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमे एक नाबालिग भी शामिल है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में नामदा बस्ती निवासी विनीत सिंह और अमरीक सिंह उर्फ विक्की बच्चा शामिल है. जानकारी देते हुए एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि उदय की हत्या वर्चस्व को लेकर की गई है. घटना में पांच अपराधी शामिल है जिसमे से तीन की गिरफ्तारी हो चुकी है. वहीं घटना में दो हथियार का इस्तेमाल किया गया था जिसमे से एक हथियार बरामद कर लिया गया है और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली गई है. जेल से आने के बाद ही उदय की हत्या के लिए रेकी की जा रही थी. 4 सितंबर को मौका पाकर उसपर हमला कर दिया गया. उन्होंने बताया कि इलाके में ब्राउन शुगर बेचने को लेकर दोनो के बीच विवाद चल रहा था जिसके कारण उदय की हत्या की गई. आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है.

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

कोरोना संक्रमण की स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए विभागीय आदेश किया गया जारी

जहानाबाद : देश में घट रहे कोरोना के मामले को देखते हुए राज्य सरकार कोरोना मुक्त के दिशा…
Read More

आर्म्स एक्ट मामले में दो साल से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

रांची : बुंडू थाने की पुलिस ने आर्म्स एक्ट में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया…
Read More

राज्यभर में 25 एग्री मार्ट से करीब 35 हजार से अधिक किसानों को मिल रही तकनीकी सुविधाएं

#खेती–किसानी का वन स्टॉप सेंटर बनता जोहार एग्री मार्ट#खेती से जुड़ी हर समस्या का समाधान कर रहा है…
Read More

झारखंड की बेटियां अब द.अफ्रीका में करेंगी राज्य का नाम रौशन, दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम में 4 हॉकी खिलाड़ियों का चयन

रांची: झारखंड के खिलाड़ी राज्य को खेल जगत में नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर पहचान दिला रहे हैं.…
Read More

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने दिवंगत रूपेश पांडेय (नईटांड़, बरही, हज़ारीबाग़) की माता श्रीमती उर्मिला देवी को नियुक्ति पत्र और पांच लाख रुपए की सहायता राशि का चेक सौंपा

मुख्यमंत्री ने परिजनों से कहा -रुपेश पांडेय हत्या मामले की हर दृष्टिकोण से हो रही जांच, दोषियों पर…