तमंचे के दम पर लूटकांड को दिया अंजाम

*रांची//* झारखंड की राजधानी रांची में लूट का एक विचित्र मामला सामने आया है. अगस्‍त में लुटेरों ने एक गैस एजेंसी के डिलीवरी ब्‍वॉय से 1 लाख 20 हजार रुपये लूट लिए थे.

पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इस लूटकांड को उधार के तमंचे के दम पर अंजाम दिया गया था. लूट के बाद आरोपी लुटेरों ने पिस्‍टल की उधारी चुकाई थी. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है. उनसे पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं.

बता दें कि रांची के कांके थाना क्षेत्र में डिलीवरी ब्‍वॉय के साथ लूट हुई थी. कांके थाना क्षेत्र में देवी गैस एजेंसी के डिलीवरी ब्‍वॉय के साथ 30 अगस्त 2022 को लूटपाट की गई थी. अपराधियों ने पिस्टल की नोक पर 1 लाख 20 हजार रुपये लूट लिए थे. इससके बाद मामले की शिकायत कांके थाने में की गई थी. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों सूरज कुमार राम और रितेश गाड़ी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से लूट के 18 हजार रुपए के साथ एक तमंचा, कारतूस, बाइक और मोबाइल बरामद किया है.
पुलिस पूछताछ में लूटकांड के आरोपियों ने बताया कि लूट की घटना को अंजाम देने के लिए उनके पास कोई हथियार नहीं था. इस वजह से उन्होंने उधारी में पिस्टल खरीदी थी और लूट की घटना को अंजाम देने के बाद पिस्टल की रकम अदा की थी. फिलहाल पुलिस इनसे हुई पूछताछ के आधार पर आर्म्स सप्लायर की तलाश में जुट गई है और अपराधी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है.

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

समरसता एवं आस्था का केंद्र है बड़गाँई देवोत्थान धाम।

राँची// भारतीय सनातन संस्कृति ही विश्व संस्कृति की जननी है। भारतवर्ष में देवी-देवताओं के प्रति असीम श्रद्धा एवं…
Read More

शिक्षक दिवस के अवसर पर अपने गुरु के सम्मान में समाज सेवी अमित रंजन ने किया भंडारा

शिक्षक दिवस 5 सितंबर के अवसर पर युवा समाजसेवी अमित रंजन के द्वारा भंडारा का आयोजन किया गया।…