राँची:- रांची जिले के मांडर थाना अंतर्गत मलटुटी-ब्राम्बे, बड़ा पुल के नीचे एक अज्ञात शव स्थानिय पुलिस ने बरामद किया है। मामले की जानकारी देते हुए मांडर थाना प्रभारी ने बताया कि शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि अपराधियों के द्वारा दूसरे जगह घटना को अंजाम देकर छुपाने के नियत से पुल के नीचे शव को फेंका गया है।
शव की पहचान अभी तक नही हो पाई है। वही मौके पर मांडर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव दलबल के साथ मौके पर पहुँचकर जांच में जुट गई।