विश्व हिंदू परिषद ने मनाया स्थापना दिवस

पलामू- पलामू जिला मुख्यालय मेदनीनगर के कई वार्ड में विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस मनाया गया और वार्ड में विश्व हिंदू परिषद_ बजरंग दल समिति का विस्तारीकरण भी किया गया।

पलामू जिला मुख्यालय मेदनीनगर के वार्ड नंबर 06, 07, और 26 में विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया और उस दौरान बैठक कर के कुछ वार्ड में विश्व हिंदू परिषद के समिति का विस्तारीकरण भी किया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर बजरंग दल संयोजक विवेक कुमार चौबे और संचालन सत्संग प्रमुख सुभाय राज ने किया। जिला बजरंग दल संयोजक संदीप कुमार दास जिला प्रवेक्षक के रूप में बैठक के दौरान उपस्थित रहे।

राष्ट्रव्यापी विस्तारीकरण योजना के अंतर्गत आज के विस्तारीकरण में आशीष शुक्ला,सौरभ तिवारी और रौशन गिरी को वार्ड नंबर 06 के बजरंग दल के कार्य समिति सदस्य के रूप में मनोनित किया गया। इसी बैठक में वार्ड नंबर 07 के बजरंग दल संयोजक के रूप में शिवम सिंह को मनोनित किया गया।
इसी बैठक में वार्ड नं 26 का भी विस्तार किया गया। बजरंग दल के वार्ड सह संयोजक की जिम्मेदारी प्रीतम कुमार को,विद्यार्थी प्रमुख की जिम्मेदारी धीरज कुमार को, और बल उपासना प्रमुख की जिम्मेदारी सिद्धार्थ कुमार को दी गई।

बजरंग दल मेदनीनगर के नगर सह संयोजक रंजन वर्मा,साप्ताहिक मिलन प्रमुख सूरज कुमार,वार्ड नंबर 26 के बजरंग दल संयोजक संयोजक वाशु कुमार, वार्ड नंबर 06 का बजरंग दल संयोजक पिन्टू तिवारी, कमलजीत पाण्डेय,अनुराग तिवारी,विशाल सिंह,रौशन उपाध्याय,अभिषेक तिवारी,रंजीत तिवारी,इत्यादि इस बैठक और स्थापना दिवस समारोह में उपस्थित थे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

दूसरे समन पर भी नहीं पहुंचे डीएसपी प्रमोद मिश्रा, सरकार ने ईडी को भेजा पत्र !!

रांची- दूसरे समन के बावजूद डीएसपी प्रमोद मिश्रा गुरुवार को भी कार्यालय नहीं पहुंचे. बरहरवा टोल प्लाजा मामले…
Read More

अग्रवाल सभा ने प्रख्यात कथावाचक जया किशोरी को किया सम्मानित

रांची:रांची के स्वर्ण भूमि में डालमिया परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा मे प्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी जी…
Read More

नेशनल स्पोर्ट्स मे डी.ए. वी. महात्मा आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल सिल्ली के छात्राओं ने जीता स्वर्ण पदक

सिल्ली: डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल खूंटी में नेशनल स्पोर्ट्स (क्लस्टर लेवल – 5) फुटबॉल खेल का आयोजन…
Read More

मुरी पश्चिम ग्राम पंचायत भवन में निशुल्क नेत्र जांच शिविर

मुरी : हिंडालको सीएसआर विभाग द्वारा आयोजित मुरी पश्चिम पंचायत भवन में निशुल्क नेत्र रोग जांच शिविर का…