बिहार:बिहार में आज जेडीयू और बीजेपी गठबंधन टूट गया है। जनता दल यूनाइटेड की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ये फैसला लिया है. शाम को 4 बजे मुख्यमंत्री राज्यपाल से मुलाकात करेंगे. नीतीश कुमार बीजेपी का साथ छोड़ेंगे, ऐसी अटकलें लगातार चल रही थीं, जिस पर अब मुहर लग गई है. हालांकि जेडीयू की तरफ से औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है. लेकिन दोनों पार्टियों का गठबंधन टूट गया है. सीएम नीतीश कुमार महागठबंधन के साथ सरकार बनाएंगे, जिसमें आरजेडी, लेफ्ट और कांग्रेस शामिल है. शाम को जब वह राज्यपाल से मुलाकात करेंगे तब महागठबंधन के नेता भी उनके साथ मौजूद रहेंगे और गवर्नर को समर्थन पत्र सौंपेंगे.
0 comments
लालू राज का अनुभव बहुत पिड़ादायक रही. पुन: नीतिश बाबू उनके शरण में गये हैं. हे प्रभु बिहार की रक्षा करो.