Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

जिलेवार समाचार

अन्य खबर ताजा खबरे प्रशासन

पुलिस ने वाहन जांच के दौरान चार पहिया वाहन को अवैध बियर के साथ किया जप्त


सिल्ली/मुरी : आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए झारखंड राज्य में अवैध मदिरा का व्यापार पर नियंत्रण करने हेतु अन्य राज्यों से अवैध परिवहन पर निगरानी हेतु दंडाधिकारी एवं उत्पाद विभाग के पुलिस पदाधिकारी एवं मुरी ओपी के पदाधिकारी की उपस्थिति में वाहन जांच के दौरान 1 अप्रैल दिन सोमवार को देर शाम करीब 7:20 बजे मुरी पुरुलिया सीमा पर झालदा बंगाल की ओर से आ रही एक डस्टर कार जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर WB 68U/ 0468 को दंडाधिकारी एवं मुरी ओपी के पुलिस पदाधिकारी के द्वारा रोकने के लिए हाथ खड़ा किया गया तो कार चालक तेजी से भागने का प्रयास करने लगा।

तत्पश्चात सीमा पर ब्रैकेटिंग की मदद से वहां उपस्थित पुलिस बल के सहयोग से गाड़ी को रोक लिया गया।जांच के क्रम में उक्त कार के डिक्की से काफी मात्रा में अवैध शराब/बियर बरामद किया गया।

चालक बप्पा मलिक, पिता गोपोलेश्वर मलिक, ग्राम- राय थाना एवं जिला वर्धमान, पश्चिम बंगाल ने पूछताछ के क्रम में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया एवं शराब से संबंधित किसी प्रकार का वैध कागजात भी प्रस्तुत नहीं कर पाए।

मौके पर मौजूद तैनात दंडाधिकारी मनोज कुमार एवं पुलिस पदाधिकारी की उपस्थिति में गिरफ्तार कर एवं अवैध बियर शराब की जप्ती सूची बनाकर मुरी थाना में कांड संख्या 28/2024, धारा 273/ 290 भा0 द0 वि0 एवं 47(ए)उत्पाद अधि0 के तहत चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

बताते चले कि उक्त कार से तीन पेटी किंगफिशर बियर, एक पेटी मैकडोल शराब, एक पेटी हैवर्डस बियर, एक पेटी वैलेंडर्स प्राइड शराब बरामद किया गया।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi