ताइवान की राजधानी ताइपे में बुधवार की सुबह एक शक्तिशाली भूकंप आया है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.2 मापी गई है।

जापान ने दक्षिणी द्वीप समूह ओकिनावा के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है। यहां उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। फिलीपींस ने भी सुनामी का अलर्ट जारी किया है। साथ ही, तटीय इलाकों को खाली करने का आदेश दिया गया है।

भूकंप के कारण ताइवान के हुआलिन में कई बिल्डिंग ध्वस्त हो गई हैं। कई घर और इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढेर हो गईं। भूकंप की वजह से ताइवान में भारी तबाही हुई है।

इसके बाद देशभर में ट्रेन सेवाएं सस्पेंड कर दी गई हैं। इसकी वजह से बिजली की सप्लाई भी बाधित हो गई है।

ताइवान में इसे 25 साल में सबसे शक्तिशाली भूकंप बताया जा रहा है।