Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

जिलेवार समाचार

अन्य खबर ताजा खबरे

छात्रा शांति भेंगरा का हत्यारा गिरफ्तार – जुर्म कबूला, मृतका का मोबाइल बरामद कराया

खूंटी : छात्रा शांति भेंगरा का हत्यारा गिरफ्तार – जुर्म कबूला, मृतका का मोबाइल बरामद कराया सोमवार को तड़के खूंटी के एस डी ओ तालाब रोड में शांति भेंगरा नामक कॉलेज छात्रा की हथौड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को खूंटी पुलिस के सार्थक सद प्रयास से गिरफ्तार कर लिया गया । अडकी प्रखंड़ के सिरकाडीह के रामेश्वर मुंडा उर्फ राहूल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया । साथ ही मृतका के मोबाइल को दसम फॉल क्षेत्र से बरामद करा दिया, जहां उसने मोबाईल को फेंक दिया था । इसके साथ ही स्वयं उसके मोबाइल को भी पुलिस ने जब्त कर कब्जे में ले लिया , जो हत्या के वारदात का एक ठोस साक्ष्य है । 17 वर्षीया छात्रा शांति भेंगरा के हत्यारे ( कथित प्रेमी ) को त्वरित घेराबंदी कर गिरफ्त में लेने में अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार तथा पुलिस निरीक्षक सह खूंटी थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव के सफल नेतृत्व में कई अन्य पुलिस पदाधिकारी तथा सशस्त्र जवानों ने सराहनीय सहयोग किया ।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi