जेसीआई राँची की नई उमंग ने किया 10 गरीब बच्चियो की शादी में जरूरत पड़ने वाले नए सामग्री का वितरण

रांची:जेसीआई राँची का उमंग कार्यक्रम जिसमे की वो हर माह गरीबो के लिए कुछ नया करने का प्रयास कर रहे है। जेसीआई राँची हमेशा अपने नए सोच और उनको पूरा करने के लिए जाना जाता है।उमंग के इस कार्यक्रम को अनगड़ा प्रखंड के 10 पंचायतो पर वहाँ के समाजसेवी शिव चरण सिंह के सहायता से पूर्ण किया गया । उमंग का दूसरा कार्य गरीब बच्चियो के लिए रहा जिसमे की जेसीआई राँची ने 10 बच्चियो को शादी में जरूरत पड़ने वाले नए सामान उपलब्ध कराए । समान में लहँगा, साड़ी ,कुर्ती, गैसस्टोव, कैसरोल, आयरन, मसाला डब्बा, बेडशीट, स्टील के बर्तन का सेट इत्यादि दिए गए। यह सभी सामान जेसीआई के सदस्यों द्वारा ही प्रदान किया गया था। वीडिंग किट मिलने के बाद उन बच्चियो की खुशी देखने ही बनती थी।

श्री साह का कहना है कि उमंग के माध्यम से वो आगे भी समाज के लोगो तक ऐसे ही खुशी प्रदान करने का प्रयास करते रहंगे। सचिव प्रतीक ने कार्य के संचालक रवि अग्रवाल और नटवर बाजोरिया की प्रशंसा कि और आगे भी समाज के प्रति अपनी जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। इसके अतिरिक्त विनय मंत्री, दामोदर अग्रवाल, नारायण मुरारका, निखिल पोद्दार, अविकल मसकारा, सुनीत खोवाल, तरुण अग्रवाल, देवेश जैन, अनुभव अग्रवाल, राहुल टिबरेवाल आदि ने अपना सहयोग दिया।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like