कर्रा:सोमवार रात को कर्रा थाना क्षेत्र के बिनगांव गांव समीप कलभट के पास ऑटो व मोटरसाइकिल कि भिड़ंत में एक कि मौत व एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुमडू गांव निवासी युवक रवि मुंडा उम्र 25 वर्ष एवं गुमडू गांव निवासी गोविन्द होरो उम्र 26 वर्ष ग्लैमर मोटरसाइकिल पर बिनगांव गांव से गुमडू लौट रहे थे तभी बिनगांव गांव समीप कलभट के पास डाला ऑटो के चपेट में आने से सड़क दुर्घटना में गंभीर चोट आने से गुमडू निवासी गोविन्द होरो कि घटना स्थल पर मौत हो गयी और रवि मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गया। तभी ग्रामीणों द्वारा घटना कि खबर कर्रा पुलिस को दिया गया खबर मिलते ही कर्रा पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मृतक युवक के शव व घायल युवक को उठाकर सीएचसी कर्रा लाया गया। जहां डॉ. रोमा कुमारी घायल युवक का प्राथमिक इलाज बाद परिजनों के साथ घर भेजा गया। एवं मृतक युवक गोविन्द होरो के शव को मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए गया।
