सहारा के न‍िवेशकों के ल‍िए अपडेट,सुब्रत राय के बाद पत्‍नी के ख‍िलाफ भी बड़ी कार्रवाई

दिल्ली न्यूज़:सहारा इंड‍िया में न‍िवेश करने वाले करोड़ों न‍िवेशकों के ल‍िए एक और अपडेट है. सहारा ग्रुप के चेयरमैन सुब्रत राय की मुश्‍क‍िलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. करोड़ों न‍िवेशकों का पैसा नहीं लौटाने के मामले में सजा काट रहे सुब्रत राय और उनकी पत्‍नी पर अब यूपी के बलरामपुर में मामला दर्ज क‍िया गया है. बलरामपुर के सीजीएम रत्नेश दीप कमल ने रुपये हड़पने के मामले में सहारा इंडिया बैंक के निदेशक सुब्रत राय और उनकी पत्नी समेत 10 लोगों के ख‍िलाफ कोतवाली एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था.

*सुनवाई नहीं होने पर अदालत का दरवाजा खटखटाया*
अदालत के आदेश पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. दरअसल, बलरामपुर में स‍िटी पैलेस न‍िवासी द‍िनेश प्रताप स‍िंह ने सहारा इंड‍िया बैंक में 42 हजार रुपये छह साल के ल‍िए जमा क‍िये थे. समय पूरा होने पर बैंक अध‍िकार‍ियों ने पैसा नहीं द‍िया. पुल‍िस ने भी इस मामले में क‍िसी तरह की सुनवाई नहीं की. इसके बाद पीड़‍ित ने अदालत का दरवाजा खटखटाया. अदालत के आदेश पर सुब्रत राय की पत्‍नी समेत कुल 10 के ख‍िलाफ मामला दर्ज क‍िया गया है.

सहारा का तर्क,सेबी के पास जमा क‍िया पैसा

प‍िछले द‍िनों सहारा ने एक व‍िज्ञापन जारी करते हुए कहा था क‍ि उसने पैसा सेबी (SEBI) के पास जमा कर द‍िया है. दूसरी तरफ सेबी (SEBI) का कहना है क‍ि अब तक महज 81.70 करोड़ रुपये के लिए 53,642 ओरिजिनल बॉन्ड सर्टिफिकेट / पास बुक से जुड़े 19,644 आवेदन म‍िले हैं.

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

लोहरदगा में पुलिस – नक्सलियों में मुठभेड़, सर्च अभियान जारी

लोहरदगा : झारखण्ड के लोहरदगा जिले के सेरेंगदाग थाना क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की…
हाथ में संविधान और मन में अधिकार पाने का संकल्प लेने का दिन _ शिल्पी नेहा तिर्की
Read More

हाथ में संविधान और मन में अधिकार पाने का संकल्प लेने का दिन – शिल्पी नेहा तिर्की

“हाथ में संविधान, मन में अधिकार पाने का संकल्प लेने का दिन है” – शिल्पी नेहा तिर्की डॉ.…

एक सर्टिफिकेट पलामू और चतरा में दो लोग कर रहे नौकरी, खुलासे के बाद लंबा छुटी लेकर हुआ फरार

मीडिया हाउस: एक सर्टिफिकेट पर दो लोग कर रहे नौकरी, खुलासे के बाद चतरा में मचा हड़कंप, राज्यपाल…
Read More

लोहरदगा पुलिस और सीआरपीएफ संयुक्त रूप से चला रहे अभियान, इलाके में किया कैंप

लोहरदगा : सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के दुन्दरू चपाल में कल हुई पुलिस की भाकपा माओवादी प्रतिबंधित नक्सली संगठन…
Read More

आज हम सभी को देवघर से झारखण्ड के विकास को गति देने का सौभाग्य मिला है-नरेन्द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देवघर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा धाम आकर हर किसी का…