Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

दुर्घटना

ट्रेन से कटकर युवक की हुई मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस

रांची : चुटिया थाना क्षेत्र स्थित ओवर ब्रिज के नजदीक ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। इस घटना की सूचना रेलवे के अधिकारी और चुटिया थाना पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद चुटिया थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स में भेज दिया है।

हालांकि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक रेलवे ट्रैक पार कर रहा था उसी समय यह हादसा हुआ है। चुटिया थाने की पुलिस ने बताया कि पुलिस मृतक की पहचान में जुटी हुई है और आसपास के लोगों से जानकारी हासिल कर रही है।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi