
बहुत ही शांति व्यवस्था के साथ जिला सरहुल मनाया गया जिला प्रशासन पूरा सतर्कता के साथ सरहुल महापर्व को शांतिपूर्ण जुलूस निकाला गया इसमें तमाम आदिवासी के माता बहने भाई बंधु मिलजुल कर जुलूस मे सामिल हुए
धरती की पूजा, साल पेड़ की छांव और ढोल-नगाड़े की थाप पर झूमता जनजीवन। सरहुल सिर्फ परब नहीं, प्रकृति से आत्मिक रिश्ता है। सरहुल परब के इस शुभ अवसर पर प्रकृति के साथ एक गहरा संबंध स्थापित हो और हम सभी पृथ्वी की रक्षा करें यही शुभकामना के साथ सरहुल महापर्व जुलूस समय पर समाप्त किया गया
लोहरदगा जिले में प्रकृति पर्व जिला सरहुल की धूम एक ही कुर्सी में दिखे लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत और विधायक डॉ रामेश्वर उरांव वही कार्यक्रम में राज्य सरकार में मंत्री चमरा लिंडा भी हुए शामिल। झारखंडियों और खासकर आदिवादियों का प्रकृति पर्व सरहुल है महत्वपूर्ण । सरहुल पर्व जिले में धूमधाम से हो रहा संपन्न लोहरदगा एसपी हारिश बीन जमा के तत्परता से सुरक्षा व्यस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है। इस दौरान मंत्री सासंद और विधायक ने प्रकृति बचाने और प्रकृति के साथ रहने का किया अपील साथ ही सरहुल को लेकर राज्य वासियों को दिया शुभकामनाएं। वही लोहरदगा एसपी हारिश बीन जमा ने सुरक्षा को लेकर किया है सराहनीय कार्य।