महिला सुरक्षा को लेकर सिल्ली थाना ने चलाया जागरूकता अभियान

सिल्ली: सिल्ली प्रखंड अंतर्गत राजकीय कृत मध्य विद्यालय टुटकी में महिला सुरक्षा तथा महिलाओं के अधिकार को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान का नेतृत्व सिल्ली थाना के अवर निरीक्षक अजय कुमार कर रहे थे। उन्होंने महिला सुरक्षा तथा महिलाओं के अधिकार तथा कानून के बारे में विद्यालय के बच्चों को विस्तार पूर्वक बताया।

इसी क्रम में उन्होंने कहा कि महिलाओं के द्वारा ही हमारे समाज और देश का विकास होता है। प्राचीन काल से ही महिलाओं पर अत्याचार और अन्य होते आ रहे हैं हमें इन अत्याचारों को रोकने का प्रयास करना चाहिए तथा आवाज उठानी चाहिए।

उन्होंने महिलाओं के प्रमुख अधिकार के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया तथा स्त्री शिक्षा को अनिवार्य बताया तथा महिला की क्षमता को नजर अंदाज करके समाज की कल्पना करना व्यर्थ है। शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के बिना परिवार, समाज और देश का विकास नहीं हो सकता है।


इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक गण तथा सशस्त्र बल मौजूद रहे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

छः महीने से राजधानी रांची के अनगड़ा में चल रहा था नशे का ‘कारखाना’, नेटवर्क खंगालने में जुटी खूंटी पुलिस।

खुलासा : राजधानी रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र स्थित हेसल में अफीम से ब्राउन सुगर बनाए जाने का…
Read More

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दुमका राजभवन में “जनता से संवाद कार्यक्रम” में जनता की समस्याओं को सुना

दुमका:झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दुमका राजभवन में “जनता से संवाद कार्यक्रम” में जनता की समस्याओं को…