वेब मीडिया थंडर न्यूज का बिहार में हुआ भव्य लोकार्पण

जहानाबाद : जिले के कॉपरेटिव बैंक परिसर में वरीय पत्रकार तथा चैनल के संरक्षक संतोष श्रीवास्तव एवं अन्य लोगों की उपस्थिति में थंडर न्यूज़ का बिहार में भव्य लोकार्पण हुआ। वर्तमान में थंडर न्यूज़ का हेड ऑफिस रांची में स्थित है।

लोकार्पण कार्यक्रम में चैनल के ब्यूरो प्रमुख अनीश कुमार मिश्रा एवं थंडर न्यूज़ टीम के अनिल गुप्ता, नितेश मिश्रा, आदित्य राज, सुबोध शर्मा, अभिनंदन कुमार एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

जहानाबाद के वरीय पत्रकार संतोष श्रीवास्तव ने थंडर न्यूज़ टीम को शुभकामना देते हुए कहा की “थंडर न्यूज़ टीम सामाजिक एवं अन्य सभी मुद्दों पर मुखर होकर आवाज उठाएगी।”

चैनल के ब्यूरो प्रमुख अनीश मिश्रा ने कहा की “श्री संतोष श्रीवास्तव के नेतृत्व में चैनल लोगों के बीच रह कर लोगों के आवाज को प्रमुखता से उठाने का कार्य करेगा। और भविष्य में यह जनसंपर्क का एक उत्तम माध्यम सिद्ध होगा।”

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

सहायक पुलिसकर्मियों की मांग जायज, इनकी मांग को सरकार जल्द सुनें : रघुवर दास

रांची : मोरहाबादी मैदान में अनिश्चितकालीन आंदोलनरत सहायक पुलिसकर्मियों से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज…
Read More

झारखंड राज्य में राज्य सरकार निरंकुश शासन स्थापित कर रही है- डॉ राजेन्द्र प्रसाद साहू.

रांची- सदान विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र प्रसाद साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा…