एटीएस टीम के साथ राय मुस्लिम मोहल्ला में ग्रामीणों ने किया मारपीट, छीने हथियार

रांची : खलारी थाना क्षेत्र के राय मुस्लिम मोहल्ला में एटीएस टीम के साथ ग्रामीणों ने मारपीट किया और उनके हथियार छीन लिए। इस मोहल्ला में अमन साहू गिरोह के अपराधी मोहम्मद महमूद आलम उर्फ नेपाली को पकड़ने एटीएस की टीम गई थी। एटीएस की टीम पर स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि महिला के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। ग्रामीणों ने मारपीट करने के बाद पिस्टल और गोलियां मिली एटीएस की टीम ने खुद को पुलिसकर्मी बताते रहे। लेकिन ग्रामीण मानने को तैयार नहीं थे। ग्रामीण एटीएस पर ही उग्रवादी और लेवी वसूलने का आरोप लगा रहे थे। इस घटना की सूचना एटीएस की टीम ने खलारी डीएसपी अनिमेष नैथानी को दी। सूचना मिलने के बाद एटीएस की टीम डीएसपी अनिमेष नैथानी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। स्थानीय पुलिस के पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने पिस्टल और गोलियां वापस लौटाई। एटीएस की टीम जिस अपराधी को पकड़ने खलाड़ी गई थी वह भाग गए थे। खलारी डीएसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि मामले में जो भी अपराधी जिम्मेदार होंगे उनके खिलाफ कार्यवाही होगी।

कल देर रात एटीएस की टीम ने छापेमारी कर 30 लाख रुपया किया बरामद

एटीएस की टीम ने रविवार की रात लालपुर थाना क्षेत्र के मोरहाबादी इलाके में स्थित एक फ्लैट से संगठित आपराधिक गिरोह के 30 लाख रुपया बरामद किया है। बताया जा रहा है कि यह रुपया अमन श्रीवास्तव गिरोह का है, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। बताया जा रहा हैं कि जिस व्यक्ति के घर से रुपया बरामद हुआ, उसके निशानदेही पर रविवार की रात एटीएस की टीम खलारी पहुंची थी। जहां पर एटीएस की टीम के साथ मारपीट की गई। इसके अलावा जो सूचना मिल रही है कि एटीएस की टीम बेंगलुरु भी गई है।जहां से कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि एटीएस की टीम पर हुए हमले की जांच की जाएगी और इस मामले में जो भी दोषी होंगे उन पर कानूनी कार्यवाई की जाएगी। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि अब तक जो जानकारी मिली है उसमें यह बात सामने आई है कि एटीएस की टीम सादे लिबास में थी जिसकी वजह से ग्रामीण पहचान नहीं पाए। हालांकि खलारी डीएसपी अनिमेष नैथानी इस मामले की जांच कर रहे हैं और जो भी दोषी होंगे उन पर कार्यवाई की जाएगी।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

मोराबादी गोली कांड : डेढ़ दर्जन संदिग्ध हिरासत में, रांची में ही छिपा है सोनू शर्मा

रांची : लालपुर थाना क्षेत्र स्थित मोरहाबादी में गुरुवार की दोपहर हुए गैगवार में पुलिस कई संदिग्ध आरोपी…
Read More

निगम जब 2017 की बहाली में प्राथमिकता तय कर मानव दिवस कर्मियों की बहाली हो सकती हैं तो कोर्ट के आदेश दिए जाने के बाद भेदभाव क्यों : अजय राय

रांची- झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष श्री अजय राय ने झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के…