अशोक नगर के गेट नम्बर छह में एक व्यक्ति ने किया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस

रांची : अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित अशोक नगर के गेट नंबर 6 में एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है। मृतक का नाम फूलचंद यादव है और वह एक कंसलटेंसी कंपनी में कुक का काम किया करते थे। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दी है।

अरगोड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास की जा रही है कि फूलचंद यादव किस वजह से आत्महत्या किये हैं। अरगोड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि आसपास के लोगों से बयान भी लिया जा रहा है।

एक लाख रुपये कर्ज ने फूलचंद यादव की ले ली जान

राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित अशोक नगर के रोड नंबर 6 में उमा भवन गेस्ट हाउस में एक कुक ने आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार वाले अशोकनगर पहुंचे और पुलिस को सारी बातें बताई। मृतक फूलचंद यादव बुढ़मू थाना क्षेत्र के ठाकुर गांव का रहने वाले थे। फूलचंद यादव उमा भवन गेस्ट हाउस में कुक का काम किया करते थे और वहीं पर रह रहे थे। रात आठ बजे फूलचंद यादव ने अपने घर फोन कर घर के सभी सदस्यों से बातचीत की और हालचाल जाना।

इसके बाद फूल चंद यादव ने साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से झूल कर आत्महत्या कर ली थी। सुबह जब गेस्ट हाउस में लोग काम करने आए तो गेस्ट हाउस का दरवाजा बंद था। जिसके बाद इस घटना की सूचना पर अरगोड़ा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर किसी तरह से दरवाजे खुलवाए। दरवाजा खुलने के बाद फूलचंद यादव फंदे से झूलते हुए पाए गए। फूलचंद यादव की पत्नी ने पुलिस वालों को बताया कि एक बेटी की शादी करने में फूलचंद यादव एक लाख रुपए कर्ज लिए थे। इसी कर्ज में डूबे होने की वजह से अक्सर फूलचंद यादव परेशान रह रहे थे। इसी वजह से उन्होंने आत्महत्या की होगी।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

गुप्त सूचना के आधार पर 4 क्विंटल गांजा से लदा ट्रक जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

रामगढ़ : झारखंड पुलिस गांजा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। कल देर रात रामगढ़ एसपी…
Read More

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में अफरोज अंसारी रांची सिविल कोर्ट में दोषी करार।

मांडर थाना का है मामला शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण रांची : नाबालिग से दुष्कर्म करने…
Read More

कार और बाइक में हुआ जोरदार टक्कर, बाइक को किया आग के हवाले, दो गंभीर

रांची : धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित सीआरपीएफ कैंप के पास स्विफ्ट डिजायर और एक बाइक में जोरदार टक्कर…