लॉटरी के माध्यम से 144 सब्जी विक्रेताओं को नागाबाबा वेजिटेबल मार्केट में दुकान किया गया आवंटित

राँची: शनिवार को लॉटरी के माध्यम से 144 सब्जी विक्रेताओं को नागाबाबा वेजिटेबल मार्केट में दुकान आवंटित किया गया। इस अवसर पर मेयर डॉ. आशा लकड़ा ने कहा कि 2016 में तैयार की गई । सब्जी विक्रेताओं की सूची के आधार पर ही नागाबाबा वेजिटेबल मार्केट में संबंधित विक्रेताओं को लॉटरी के माध्यम से दुकान आवंटित किया गया है।

उन्होंने कहा कि सब्जी विक्रेता गर्मी, बारिश व ठंड को झेलते हुए सब्जी की बिक्री कर रहे थे। परंतु अब उन्हें भी अटल स्मृति वेंडर मार्केट की तरह छत के नीचे बैठने की सुविधा प्रदान की गई है। मेयर ने यह भी कहा कि नागाबाबा वेजिटेबल मार्केट में कुल 382 दुकानें हैं। 2016 में किए गए सर्वे के दौरान जो लोग छूट गए थे, वे यह स्पष्ट करें कि सर्वे सूची में किन कारणों से उनका नाम दर्ज नहीं हो पाया था। इससे संबंधित लिखित आवेदन रांची नगर निगम कार्यालय में जमा करें। संबंधित आवेदनों पर नगर आयुक्त से बात कर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

रांची नगर निगम ने नववर्ष पर सब्जी विक्रेताओं को सौगात दी है। परंतु जिन्हें हड़बड़ी थी उन्होंने आनन-फानन में नागाबाबा वेजिटेबल मार्केट का उद्घाटन कर दिया। मौके पर उप नगर आयुक्त कुंवर सिंह पाहन, सहायक नगर आयुक्त ज्योति कुमार समेत रांची नगर निगम के कई कर्मचारी उपस्थित थे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

करोड़ों का चुना लगाने वाली कंपनी काम्या हेल्पलाइन का पर्दाफाश

राँची : पटना की काम्या हेल्पलाइन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड(KHS) के धोखे का शिकार भोले भाले लोगों ने आम…
Read More

गया घराना के पंडित शैलेन्द्र पाठक ने दी अंतराष्ट्रीय ध्रुपद मेला में मधुर प्रस्तुति, बने झारखण्ड का गौरव

काशी : बनारस के तुलसी घाट में 15 फ़रवरी से चल रहे 49वें अंतराष्ट्रीय ध्रुपद मेला का समापन…
Read More

जल पंचायत, सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में जल नल योजना को सफल करने एवं भविष्य के लिए पानी संचय कार्यक्रम पर हुई चर्चा

सिल्ली: जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शुक्रवार को सिल्ली स्टेडियम परिसर में पंचायत प्रतिनिधियों…
Read More

श्री शिव बारात आयोजन महासमिति के अध्यक्ष बने राजेश साहू।

रांची: श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर के द्वारा शनिवार को महाशिवरात्रि की झांकी को भव्य और…
Read More

1 अक्टूबर से समाविष्ट सेक्टर के उदयमों का वार्षिक सर्वेक्षण (आसुस) का तीसरा दौर होगा आरंभ

रांची:भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (क्षेत्र संक्राय प्रभाग) द्वारा आगामी…