सिल्ली पुलिस ने चलाया दो पहिया वाहन चेकिंग अभियान

सिल्ली: सिल्ली पुलिस ने मंगलवार के दिन वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार त्योहारों को मद्देनजर रखते हुए सिल्ली थाना के समीप रांची पुरुलिया मुख्य मार्ग पर सिल्ली थाना प्रभारी आकाशदीप के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग अभियान में पुलिस द्वारा हेलमेट ट्रिपल लोडिंग इंश्योरेंस आर सी आदि की जांच की गई ।पुलिस द्वारा लगभग 100 लोगों को गलत तरीके से गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया।

यातायात नियमों को उल्लंघन करने वाले वाहन मालिकों को चेतावनी देकर शाम को थाना परिसर से छोड़ दिया गया तथा भविष्य में दोबारा इस तरह की गलती नहीं करने का निर्देश दिया गया।

18 वर्ष से कम आयु वाले युवकों को भी रोका गया तथा उनके परिजनों को थाने बुलाकर सख्त हिदायत देते हुए छोड़ गया।

इस अभियान में सिल्ली थाना के पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल मौके पर मौजूद थे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

खुदरा उत्पाद दुकानों में M.R.P से अधिक मूल्य पर बिक्री संबंधी शिकायतों पर कार्रवाई

रांची: उपायुक्त, रांची राहुल कुमार सिन्हा एवं सहायक आयुक्त उत्पाद, रांची के निर्देशानुसार खुदरा उत्पाद दुकानों में M.R.P…