बिल्डर्स से लेवी वसूलने आये दो उग्रवादी पीएलएफआई के पोस्टर समेत गिरफ्तार

रांची : उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के नाम पर रंगदारी मांगी जा रही है। नगरी थाना क्षेत्र में पीएलएफआई संगठन के उग्रवादी देवेन्द्र कुमार झा से 2 दिसम्बर 2021 को पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। देवेंद्र कुमार झा ने इस मामले की शिकायत नगरी थाना में की। शिकायत दर्ज करने के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार झा ने ग्रामीन एसपी नौशाद आलम को टीम गठित कर जांच करने का आदेश दिया। ग्रामीण एसपी इस मामले की जांच करते हुए दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार उग्रवादियों का नाम अनिल सोय मुरुम, उम्र- 30 वर्ष पिता- स्व0 और दूसरे उग्रवादी का नाम अजीत सोय मुरुम उम्र- 27 वर्ष पिता- इस्क सोय मूरुम पता-बुण्डु है। पुलिस ने दो मोबाइल फ़ोन, एक बाइक और एक P.L.E.I का पोस्टर बरामद की है।

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि देवेंद्र कुमार झा M/S Kalawati Builders के नाम से झारखंड के विभिन्न स्थानो में Pradhan Mantri Gram SadakYojna अंतर्गत सड़क निर्माण का कार्य कराते हैं। सड़क बनाने के एवज में उग्रवादी संगठन P.LF.I के द्वारा लेवी के नाम पर पांच लाख रुपये की रंगदारी की मांगी गई थी।

उग्रवादियों ने 2 लाख रुपये एडवांस देने के लिए कहा था। अन्यथा नही देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टेक्निकल सेल के माध्यम से लेवी मांगने में प्रयुक्त मोबाईल एवं अन्य सामान को बरामद किया गया है। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि गिरफ्तार दोनों उग्रवादियों ने कई अहम खुलासे किए हैं और खुलासे के आधार पर आगे की जांच की जा रही है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

पूर्व विधायक गुरूचरण नायक पर ममाओवादियों नें किया हमला, दो अंगरक्षक के मारे जाने की सुचना

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के अतिनक्सल प्रभावित गोईलकेरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले जिलरूंवा गांव में…
Read More

पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप का पाक आतंकवादी संगठन से जुड़ रहा तार, मेड इन चाइना हथियार का करता है प्रयोग

रांची : पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप का संबंध पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन से जुड़ रहा है। पुलिस की…
Read More

चक्रधरपुर में गिरिराज सेना के प्रमुख कमल देवगिरी की बम मारकर हत्या,हिंदूवादी संगठनों में बड़ा आक्रोश!!

चक्रधरपुर- चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के भारत भवन के पास गिरिराज सेना के प्रमुख कमल देवगिरी की अपराधियों ने…
Read More

रांची के कपड़ा व्यवसायी खूंटी के जरियागढ, थाना क्षेत्र में पत्थर से कुचलकर हत्या

खूंटी:खूंटी जरियागढ़ थाना क्षेत्र के जरियागढ़ डेडेंम टोली के पास रांची डोरड़ा निवासी कपड़ा व्यवसायी अंकित शर्राफ को…