अलग अलग सड़क हादसे में दो की मौत

रांची : रांची-टाटा राजमार्ग पर बीती रात तीन गाड़ियां भि‍ड़ गईं। इस घटना में एक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्‍य घायल हो गए। पिकअप वैन के चालक की मौत हो गई। चालक का शव सीट पर फंस गया था लेकिन काफी मशक्कत के शव को बाहर निकाला गया। दो अन्य ट्रक के चालक एवं पिकअप वैन का खलासी घायल है। मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर बुंडू थाने की पुलिस पहुंची और घायलों को अस्‍पताल पहुंचाया

हादसे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। सुबह में घटनास्‍थल पर ग्रामीणों की भीड़ भी जमा हो गई। दूसरी ओर, आज सुबह नगड़ी प्रखंड कार्यालय के समीप सड़क दुर्घटना में एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बताया गया कि एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इससे उसकी मौत हाे गई। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

लोहरदगा जिले में महिला की सर में मारी गई गोली, मौत, पुलिस कर रही मामले की जांच!!

लोहरदगा – लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदकोपा गांव में चली गोली महिला के सर में…
Read More

सोनाहातू में जंगली हाथी ने 50 वर्षीय मोतीलाल कोइरी को किया घायल, अस्पताल में भर्ती

रांची : सोनाहातू थाना क्षेत्र अंतर्गत जामुदाग पंचायत के हेंसाहातू गांव निवासी 50 वर्षीय मोती लाल कोईरी को…