पतरातू में बाइक सवार यूवक को ट्रक ने रौंदा, मौत

रामगढ़ : पतरातू थाना क्षेत्र अंतर्गत पतरातू लेक रिजॉर्ट के मुख्य गेट के समीप आज ट्रक ने एक यूवक को रौंद दिया, जिससे युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक का नाम रविकांत प्रसाद है और वह भुरकुंडा ग्लास फैक्ट्री के रहने वाले थे। मृतक रविकांत प्रसाद अपनी पैशन प्रो बाइक (जेएच24बी-0288) से रांची की ओर आ रहा था।

इसी दौरान लेक रिजॉर्ट मुख्य गेट के समीप पीछे से आ रहा ट्रक रविकांत को रौंदते हुए फरार हो गया। एलपी ट्रक (जेएच02एडब्लू- 5136) को पिठोरिया थाना पुलिस की मदद से पिठोरिया घाटी के सीमलबेडा में पकड़ लिया गया। इधर घटना की सूचना मिलते ही पतरातू पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लि‍या और थाना ले गई। घटना को लेकर पतरातू पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

भाजपा नेता विजय सिंह के हत्या नीतीश सरकार अंतिम सांस लेगी : डॉ बीरेंद्र सिंह

बिहार: हम पार्टी के राष्टीय उपाध्यक्ष डॉ बीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा भाजपा नेता विजय सिंह भाजपा दोवारा…
Read More

पीएम मोदी की मां हीरा बा का 100 साल की उम्र में निधन, अहमदाबाद पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा मोदी का शुक्रवार को निधन हो गया. वे 100 साल की…
Read More

पिठोरिया थाना इलाके में सुरक्षा गार्ड ने मजदूर को गोली मारकर की हत्या !!

रांची- राजधानी रांची के पीठोरिया थाना क्षेत्र स्थित मदनपुर इलाके में सुरक्षा गार्ड ने एक मजदूर को गोली…