तीन देवी देवताओ का संगम बना मारवाड़ी भवन अदभुत,अलौकिक ,नयनाभिराम झांकी के संग कई भक्तों ने दिव्य ज्योति का दर्शन किया ।


एकादशी के पावन दिवस पर बाबा श्री श्याम का ,सालासर वाले बालाजी, दादी जी की भव्य सजा दरबार
प्रातः 9:30 बजे श्री गणेश पूजन के साथ प्रारंभ हुआ महोत्सव

श्री गणेश पूजन प्रातः 9:30 बजे मुख्य यजमान श्रबन कुमार तोदी, सपत्नी ,पुनीत अग्रवाल सपत्नी ,राजेश कुमार गुमला ने किया।

रांची की सभी धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के धर्म प्रेमि व इष्ट मित्रों सहित सपरिवार महोत्सव में शामिल हुए


रांची:- मारवाड़ी भवन, हरमु रोड, राँची में 1 फरवरी को एक दिवसीय त्रिशक्ति वंदना महोत्सव का आयोजन म्हारा श्याम धणी दातार रांची के सानिध्य में श्री गणेश पूजन के साथ प्रारम्भ हुआ। माघसूदी एकादशी के पुनीत पावन तिथि को खाटूवाले श्री श्याम धणी दातार, झुंझुनूवाली मैया श्री राणीसती दादीजी, सालासर के श्रीबालाजी महाराज का भव्य दरबार, अलौकिक श्रृंगार, नैयनाभिराम झाँकी, अखंड ज्योत के साथ दरबार मारवाड़ी भवन में लगाया गया था।


एक दिवसीय महोत्सव में राजस्थान स्थित खाटूधाम निजमंदिर के महंत श्री मोहनदास जी महाराज, अहमदाबाद से भजनों के सम्राट नंदकिशोर जी शर्मा, कोलकाता से भजन सम्राट श्री रवि बेरीवाल, कलकत्ता के लाडले श्री रोहित शर्मा (जिम्मी) व दिल्ली के सुमधुर गायक श्री मयूर रस्तोगी द्वारा भजनों की गंगाप्रवाह की गयी।
इस त्रिवेणी संगम मे भजनों की गंगा मे भक्तजनो ने कुंभस्नान मे गोता लगाया।

सेवक प्रमोद सारस्वत ने बताया की एक दिवसीय महोत्सव में सेकड़ो की संख्या में प्रातः10 बजे से
मुख्य यजमान द्वारा पूजन के उपरांत सवामणी भोग, छप्पन भोग, निशान ध्वजा, चुनरी उत्सव, महाभोग, गजरापुष्प उत्सव तीनो दरबार मे 201 मेवाभोग सेवा दातार द्वारा भगवान को अर्पित किए गए।
महोत्सव में झारखंड के कई जिलों से भक्तजन रांची पहुंचकर उत्सव में शामिल हुए।
महोत्सव की तैयारी में सहयोगी संस्था अग्रवाल युवा सभा, जेसीआई उड़ान, जेसीआई यूथ के 100 से अधिक सेवक सदस्य के द्वारा सेवा दी गयी।
सफल ब्यवस्था के लिए संस्था की ओर से भगवान के रूप का मोमेंटो अग्रवाल युवा सभा,jCI उड़ान ,सहित सभी संस्था को मोमेंटो दिया गया।

पंडाल में 2000 से भी ज्यादा भक्तों ने भजनों का आनद उठाया।

दरबार का मनमोहक श्रृंगार था।
दिनभर चलने वाला उत्सव मध्यरात्रि तक चला ।भक्तो के द्वारा प्रभु की महाआरती के साथ सम्पन उत्सव सम्पन्न हुआ।

म्हारा श्याम धणी दातार सेवक परिवार के प्रमोद सारस्वत ने समस्त धर्मप्रेमियों से त्रिशक्ति वंदना महोत्सव में इष्ट मित्रों सपरिवार शामिल होने पर सभी का आभार ब्यक्त किया ।
इस अवसर पर जिला प्रसाशन ,ट्रैफिक SP ,सुखदेव नगर थाना ,नगर प्रशासक का पूर्ण सहयोग मिला।

इस अवसर पर धर्म अध्यात्म जगत के 35mm चैनल व Sci live से सीधा प्रसारण किया जा रहा था।
आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से प्रमोद सारस्वत, मनोज बजाज, आनंद गोयल, गुट्टु माटोलिया, किशन गोयल, कुणाल जालान, विकास सिंघानिया, रवि आनंद, संजय शर्मा, पवन शर्मा, विशाल सिंघानिया, दीपक अग्रवाल, जगदीश माटोलिया, प्रकाश अग्रवाल, दीपक सरावगी, बनवारी काबरा, मनीष जैन, राजेश गोयल, अनिल लोहिया, कन्हैया भरतिया, विशांत तोदी, अजय डिडवानीय, नवीन गड़ोदिया, विक्रम खेतावत, सहित काफी संख्या सदस्यो ने अपना भरपूर सहयोग दिया।
प्रमोद सारस्वत
मीडिया प्रभारी

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

संत माइकल्स पब्लिक स्कूल, पुंदाग ने मनाया मातृत्व दिवस

रांची: सेंट माइकल्स पब्लिक स्कूल, पुंदाग, रांची के विद्यालय प्रांगण में मातृ-दिवस का आयोजन किया गया।इस आयोजन में…
Read More

पुलिस ने किया नाबालिक को सकुशल बरामद आरोपी गिरफ्तार

रांची– मैक्लुस्कीगंज थाना पुलिस ने अपहृत नाबालिग को सकुशल बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार…
Read More

ISRO फिर लॉन्च किया अपना सबसे छोटा रॉकेट ‘SSLV-D2’,पहला परीक्षण हो गया था विफल.

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के पहले लॉन्च पैड…
Read More

9 जनवरी 2023 को सिल्ली में होने वाली भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम की तैयारी हेतु चर्चा

सिल्ली//24 दिसम्बर 2022 : सिल्ली प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में सिल्ली विधानसभा स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक की गई।…