Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

ताजा खबरे देश धर्म प्रशासन मनोरंजन

इस बार किन्नरों ने भी की गई मां दुर्गा की उपासना थी, विसर्जन यात्रा में दिखी हज़ारों की भीड़।

हटिया/रांची : सिंह मोड़ हटिया राँची के हिजड़ा दरियार की पीहू मौसी के नेतृत्व में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में दुर्गा पूजा का अयोजन किया गया। बहुत ही हर्षोल्लास के साथ सभी किन्नर समाज एवं आस पास के लोगों ने विसर्जन शोभा यात्रा में भाग लिया।

इस कार्यक्रम में पीहू उर्फ नगमा किन्नर के नेतृत्व में कनिका, बेबी, माही ,मोनी ,गुड्डू ,बुधनी, इत्यादि के साथ कई किन्नरों ने भाग लिया। इनके लिए कार्य कर रहीं कुमुद झा ने बताया कि देखकर अच्छा लग रहा है , यहां67 के किन्नरों को मुख्य धारा में जोड़ने का सपना साकार होते दिख रहा है। एक एक कदम आगे बढ़ रहे हैं।पीहू मौसी ने बताया कि हम 10 सालों से पूजा कर रहे थे पर इसबार मूर्ति स्थापित कर उपासना किया , ताकि हमारे किन्नर बच्चों का उत्साह बढ़े।

कनिका ने बताया हम बहुत खुश हैं हमे समाज का भरपूर सहयोग मिल रहा है। अब यह अयोजन प्रत्येक वर्ष किया जायेगा। इस कार्यक्रम में शिवनगर मुहल्ले के सैकड़ो की संख्या में बच्चों ,महिलाओं और सभी पुरुषों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पहली बार किन्नरों के साथ मिलकर यहां इस तरह का आयोजन कर सभी बहुत उत्साहित है।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi