लोहरदगा में रफ्तार का कहर, बॉक्साइड लदे ट्रक की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत

लोहरदगा : रविवार देर शाम को रफ्तार का कहर देखने को मिला। सदर थाना क्षेत्र के कैमो महुआ टोली के समीप बॉक्साइड लदे ट्रक की चपेट में आने से तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।दुर्घटना के बाद ट्रक का चालक और खलासी मौके से फरार हो गया। सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

मिली जानकारी के अनुसार

लोहरदगा-लुकईया मोड़ पथ पर सदर थाना क्षेत्र के कैमो महुआ टोली के समीप बॉक्साइट लोड ट्रक संख्या जेएच 07 सी-2435 की चपेट में आने से प्लसर एनएस मोटरसाइकिल संख्या जएच 08के-8342 में सवार तीनों युवकों की मौत मौके पर ही हो गई। स्थानीय लोग बताते हैं कि तेज रफ्तार उक्त बॉक्साइट लोड ट्रक ने मोटरसाइकिल को सीधी टक्कर मार दी। जिसके बाद ट्रक छोड़कर मौके पर चालक और खलासी फरार हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस की टीम मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी है। मृत युवकों की पहचान लोहरदगा जिले के सदर थाना क्षेत्र के हेंदलासो भदुआपारा गांव निवासी सुखदेव उरांव के पुत्र प्रदीप उरांव (26 वर्ष), गुमला जिले के बरान निवासी संजय उरांव (25 वर्ष), और गुमला निवासी संजय उरांव (25 वर्ष), के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि दोनों संजय उरांव हेंदलासो भदुआपारा में प्रदीप उरांव के घर आए हुए थे। जहां से रविवार शाम संजय उरांव, प्रदीप उरांव और संजय उरांव एक ही मोटरसाइकिल से लोहरदगा भदुआपारा की ओर जा रहे थे। तभी लोहरदगा से कैमो की ओर जा रही बाक्साइट लदे ट्रक ने तीनों मोटरसाइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दी। जिसके बाद सदर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर तीनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल दिया है।

सभी शवों का पोस्टमार्टम सोमवार को किया जाएगा। मामले में एसपी हारिस बिन जमां का कहना है कि सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हुई है। सदर थाना पुलिस दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया है। साथ ही पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई कर रही है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पलामू। एनएच 39 बाईपास हाइवे मुख्य पथ स्थित गुरहा कोयल नदी पुल पर एक ट्रक व ऑटो की जोरदार टक्कर में एक महिला व एक बच्चे की मौत हो गई।

पलामू। एनएच 39 बाईपास हाइवे मुख्य पथ स्थित गुरहा कोयल नदी पुल पर एक ट्रक व ऑटो की…
Read More

चतरा  में हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में सीआरपीएफ जवान हुए शहीद.

रांची: चतरा में रविवार को हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में घायल सीआरपीएफ जवान चितरंजन कुमार की इलाज के दौरान…
Read More

सड़क दुर्घटना में हुई हादसे के मुआवजे को लेकर 4 घंटा रहा सड़क जाम।

सिल्ली: सिल्ली प्रखंड के टुटकी नावाडीह निवासी सरला देवी की बिते बुधवार को सड़क हादसे में मृत्यु हो…
झारखंड के चरही घाटी में भीषण हादसा, दो ट्रक और बस में हुई टक्कर, पांच की मौत, कई गंभीर रूप से घायल
Read More

झारखंड के चरही घाटी में भीषण हादसा, दो ट्रक और बस में हुई टक्कर, पांच की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

हजारीबाग : रामगढ़-हजारीबाग रोड़ के चरही घाटी में मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में…