हथियार के साथ तीन युवक गिरफ्तार

रांची : पुलिस उपमहानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची चंदन सिन्हा को गुप्त सूचना मिली थी इसी के आधार पर प्रभारी खादगढ़ा टीओ पी दिवाकर कुमार एवं सअनि भीम सिंह के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया और वाहन चेकिंग शुरू किया गया। इसी के क्रम में एक मोटर साईकिल पर बैठे तीन सवार युवकों ने पुलिस को देखते ही तेजी से कांटा टोली चौक से कोकर चौक की ओर भागने लगे। जिसे पुलिस बल ने पीछा किया और खादेड कर बासुदेव नगर के एक खंडहरगुना कमरे से सभी को पकड़ा गया ।

पकड़ने के बाद चेकिंग किया गया तो इन तीनों के पास से अवैध आग्नेयास्त्र एवं गोली तथा चोरी की मोटर साईकिल बरामद हुई है। थाना प्रभारी दयानंद ने बताया कि होली पर्व को लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट थी। इसी क्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक राँची ने भी सूचना दिए इसी के सत्यापन के लिए पुलिस ने कार्रवाई की जिसमें पुलिस को सफलता मिली और किसी बड़ी घटना को असफल करने में हमारे पुलिस जवान की सराहनीय भूमिका रही।

बरामद सामानो की सूची:

आठ चक्रीय रिवाल्वर एक साथ .32 की गोली दो चक्र, एक पिस्टल मैगजीन सहित साथ 7.65 बोर की गोली दो चक्र,
चार चक्र जिंदा गोली 08 एम एम बोर की, एक हीरो पैशन मोटर साईकिल जिस पर नबर जे एच 01 बी जी 0027 लिखा हुआ , एक मोबाईल विवी कंपनी का जब्त किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

शेख अफरोज उर्फ पुटीलाल उर्फ अयामत उर्फ अहमद रजा उर्फ साहिल इलाही बक्स कालोनी थाना सदर राँची,
मो ० अशफाक अंसारी, मौलाना आजाद कॉलोनी गली नबंर 11 थाना नामकुम आसिफ सिद्धिकी, मौलाना आजाद कालोनी गली नंबर 01 थाना नामकुम सभी राँची निवासी को गिरफ्तार किया गया है।

छापामारी दल में शामिल पदाधिकारी:

पुअनि दिवाकर कुमार, प्रमारी खादगढ़ा टी ओ पी, स अनि भीम सिंह, खादगढ़ा टीओपी और सशस्त्र बल शामिल थे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

भतीजे ने चोरी से बेच दिया बैल, चाचा ने पूछा तो धारदार हथियार से कर दिया हत्या

रांची : नामकुम थाना क्षेत्र के बुंडूबेड़ा में शनिवार की देर रात भतीजा ने आपसी विवाद में चाचा…
Read More

पूजा सिंघल की जमानत पर अब सुप्रीम कोर्ट में 2 जनवरी को होगी सुनवाई!!

रांची- मनी लांड्रिंग की आरोपित निलंबित आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल की जमानत पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में…
Read More

आधा दर्जन आईपीएस का तबादला, अनीश गुप्ता बने रांची रेंज के डीआईजी

रांची: राज्य सरकार ने आधा दर्जन आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गुरुवार को इस संबंध में गृह विभाग…
Read More

समाज को भ्रमित करने वालों से सजग रहें : सुदेश महतो

सिल्ली:सिल्ली स्टेडियम के समीप सोमवार को सिल्ली विधानसभा स्तरीय आजसू पार्टी बुद्धिजीवी मंच की सम्मेलन का आयोजन किया…