Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

जिलेवार समाचार

अपराध ताजा खबरे

बड़ी खबर : गिरिडीह में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 3 बच्चों की हत्या कर पिता ने लगाई फांसी

गिरिडीह : जिले के पीरटांड़ के हरलाडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत महेशलिट्टी गांव में एक बहुत ही हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गयी है। घटना शनिवार रात करीब एक बजे की है। यहां पिता ने अपनी 2 बेटियों और एक बेटे की गला दबाकर हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान सनाउल अंसारी (36), 2 बेटी आफरीन परवीन (12), जैबा नाज (8) और बेटे सफाउल अंसारी (6) के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद खुखरा थाना प्रभारी निरंजन कच्छप, हरलाडीह ओपी प्रभारी दीपक कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। पुलिस ने बताया ने पिता ने पहले अपने तीनों बच्चों की हत्या कर दी फिर खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कहा कि फिलहाल घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस जल्द ही जांच के बाद घटना के कारणों का पता लगा लेगी।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi