Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

जिलेवार समाचार

अपराध

अवैध हथियार और चोरी की बाइक के साथ तीन उचक्के गिरफ्तार

रांची : राजधानी रांची की लोअर बाजार थाना की पुलिस ने अवैध हथियार और चोरी की बाइक के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। धराये बदमाशों में सदर थाना क्षेत्र का रहने वाला शेख अफरोज उर्फ पुटीलाल, नामकुम थाना क्षेत्र निवासी मो अशफाक अंसारी और आशिफ सिद्धिकी शामिल है। इनके पास से आठ चक्रीय रिवाल्वर, एक पिस्टल, मैगजीन, आठ गोली, एक बाइक और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है। इस बात की जानकारी आज यानी रविवार को लोअर बाजार थानेदार इंस्पेक्टर दयानंद कुमार ने मीडिया के साथ साझा की।

इंस्पेक्टर दयानंद कुमार ने मीडिया को बताया कि DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा को गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद खादगढ़ा ओपी प्रभारी दिवाकर कुमार और एएसआई भीम सिंह की देखरेख में टीम गठित की गयी। गठित टीम ने गाड़ियों की चेकिंग शुरू की। इसी दरम्यान एक बाइक पर सवार तीन लोग पुलिस को देख अचानक भागने लगे। वे लोग कांटाटोली चौक से कोकर चौक की तरफ भागे। पुलिस ने उन लोगों का पीछा किया और बासुदेव नगर के एक खंडहरनुमा कमरे से तीनों को धर दबोचा। तलाशी लेने पर तीनों के पास से अवैध हथियार और बाइक मिले। थानेदार ने बताया कि तीनों का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi