मांडर में एक युवती के घर हंगामे से रोका तो बदमाश पुलिस से उलझे, थानेदार का हथियार छीनने का प्रयास

मांडर : मांडर स्थित हातमा गांव में 20 वर्षीय युवती के घर पर शनिवार को हंगामा करने से रोकने पर आरोपियों की भीड़ रविवार को पुलिस से उलझ गयी। धक्का-मुक्की करते हुए मांडर थाना प्रभारी राहुल का हथियार भी छीनने का प्रयास किया। इस घटना में थानेदार गले पर चोट लगने से घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने वाले छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। इनमें कृष्णा मुंडा, निखिल मुंडा, पंकज मुंडा, रामदेव मुंडा, सुलो देवी और काजल मुंडा शामिल हैं। अन्य आरोपियों को पुलिस तलाश रही है। बताया गया कि युवती से शनिवार को बुढ़मू थाना क्षेत्र के नाउज गांव का युवक कृष्णा मुंडा छेड़छाड़ करते हुए उसे जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास कर रहा था।

लड़की ने आरोपी से खुद को बचाकर इसकी जानकारी सूचना अपने जीजा को दे दी। इसके बाद वहां पहुंचे युवती के जीजा ने कृष्णा मुंडा को डांटते हुए कई थप्पड़ जड़ दिए। इस पर कृष्णा अपने गांव से दो दर्जन लोगों को लेकर लड़की के घर आया और उसके जीजा को बुलाने लगा। युवती के घर पर पथराव भी किया।

हंगामे की सूचना पर मांडर थानेदार पहुंचे और युवकों को समझाने पर कुछ आरोपी उनसे हाथापाई करने लगे। उपद्रवियों ने थाना प्रभारी और पुलिस के एक जवान से हथियार छीनने का प्रयास किया। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचने पर पुलिस ने वहां हंगामा कर रहे युवकों को खदेड़ा और मौके से कई बाइक और वाहनों को जब्त कर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में युवती और थाना प्रभारी के बयान पर मांडर थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

इतिहास  विभाग के छात्रों का विदाई समारोह, विद्यार्थियों ने अपना अनुभव साझा किया !!

सिल्ली: सिल्ली कालेज सिल्ली परिसर में शनिवार को इतिहास विभाग के सत्र 2019-22 के छात्रों का विदाई समारोह…
Read More

आधुनिक पावर के पूर्व एमडी महेश अग्रवाल को रिमांड पर लेकर रांची आयी एनआईए की टीम

रांची : प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीपीसी को धनराशि मुहैया कराने के मामले में गिरफ्तार किये गये आधुनिक पावर…