काम आया सांसद संजय सेठ का दबाव, मिलने पहुंचे अधिकारी.

दुर्गापूजा से पहले ही बदले जाएंगे सभी खराब ट्रांसफार्मर!!!

रांची: रांची में दुर्गा पूजा से पहले सभी खराब ट्रांसफार्मरों को बदलने को लेकर सांसद श्री संजय सेठ का दबाव काम आया। आज जेबीवीएनएल के महाप्रबंधक प्रभात कुमार श्रीवास्तव सहित कई अन्य अधिकारी सांसद संजय सेठ से मिलने पहुंचे और उन्हें आश्वस्त किया कि दुर्गा पूजा से पहले किसी भी कीमत पर खराब ट्रांसफार्मरों को बदल दिया जाएगा।


विदित हो कि अभी 4 दिन पूर्व सांसद श्री संजय सेठ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह घोषणा की थी कि रांची में विद्युत आपूर्ति की स्थिति बहुत खराब है। कई कई महीने से ट्रांसफार्मर नहीं बदले जा रहे हैं। यदि दुर्गा पूजा से पहले सभी खराब ट्रांसफार्मर को नहीं बदला गया तो वे आंदोलन का रुख अख्तियार करेंगे और 30 सितम्बर से धरना देने का काम करेंगे।


सांसद की इस घोषणा के बाद ही बिजली विभाग ने सक्रियता दिखानी शुरू की थी। आज जेबीवीएनएल के महाप्रबंधक प्रभात कुमार अपने कई अधिकारियों के साथ सांसद से मिलने पहुंचे। सांसद ने उनसे दो टूक कहा कि किसी भी कीमत पर दुर्गा पूजा से पहले सभी ट्रांसफार्मरों को बदल दिया जाना चाहिए ताकि हमारे क्षेत्र की जनता अंधेरे में दुर्गा पूजा नहीं मनाए। जीएम व अन्य अधिकारियों ने सांसद को आश्वस्त किया कि हम दुर्गा पूजा के पहले सभी ट्रांसफार्मर को बदलने का काम कर रहे हैं और इसके सकारात्मक परिणाम भी दिखेंगे। हम सब इस प्रयास में लगे हुए हैं कि दुर्गापूजा किसी भी क्षेत्र में अंधेरे में नहीं मनाया जाए। सांसद ने अधिकारियों का ध्यान बिजली विभाग से जुड़ी अन्य समस्याओं की तरफ आकृष्ट कराया और इसके समाधान को लेकर भी काम करने की बात कही।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

रांची में तैनात सब इंस्पेक्टर ने किया कमाल, नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को दिलवाया 20 साल कैद की सजा

रांची: पोक्सो के विशेष न्यायाधीश आसिफ इकबाल की अदालत ने मंगलवार को नाबालिग से दुष्कर्म करने के  दोषी…
Read More

मुसहर समाज के लोगों के घर तोड़कर रातों रात भागने पर किया गया मजबूर, उनके लिए कानूनी लड़ाई लड़ेंगे भैरव सिंह

पलामू: पलामू के पांडू नामक क्षेत्र में जिहादियों द्वारा हिंदू समाज के अभिन्न अंग मुसहर समाज के लोगों…
Read More

आगामी नगर निकाय चुनाव ओबीसी आरक्षण के आधार पर कराने की मांग को लेकर OBC मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक

रांची:शहरी नगर निकाय में ओबीसी के आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कमेटी व…
Read More

विधायक ने किया 15 वे वित्त आयोग योजना की समीक्षा बैठक

सिल्ली: सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो ने शुक्रवार की शाम प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में प्रखंड प्रमुख जितेंद…