झामुमो-कांग्रेस की गठबंधन सरकार ने 1932 के खतियान स्थानीय नीति और आरक्षण को बढ़ाकर 27% करने के ऐतिहासिक फैसले को लेकर को लेकर निकाला जुलुस

झामुमो-कांग्रेस की गठबंधन सरकार के द्वारा 1932 के खतियान आधारित स्थानीय नीति और पिछड़ी जातियों के कुल आरक्षण को बढ़ाकर 27% करने के ऐतिहासिक फैसले को लेकर सिल्ली प्रखंड कांग्रेस कमिटी द्वारा सिल्ली मेन रोड से बुंडू मोड़, सिल्ली तक जुलुस निकाला गया. बुंडू मोड़ में सभी कार्यकर्ताओं ने महागठबंधन सरकार जिंदाबाद, हेमंत सोरेन जिंदाबाद और कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाये. मौके पर जमकर आतिशबाजी की गई और मिठाईयाँ बांटी गई.

इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता डॉ राकेश किरण महतो ने कहा कि “झारखण्ड राज्य जिस उद्देश्य से अलग हुवा था उसका सपना आज जाकर पूरा हुआ है। भाजपा -आजसू पार्टी की सरकार ने जिस तरह से झारखण्ड में  स्थानीय नीति के लिए 1985  का कट ओफ डेट लागू किया था और पिछड़ी जातियों का आरक्षण 27 % से घटा कर 14% कर जो अन्याय किया था,उसे आज झामुमो-कांग्रेस- राजद महागठबंधन की सरकार ने सुधार कर इतिहास रचा डाला है. इससे उन दलों के होस उड़ गए हैं. मुख्यमंत्री हेमन्त सरकार ने अपनी हिम्मत दिखा दी और “झारखंडियों की पहचान -1932 का खतियान” लागू कर दिया.साथ ही ओबीसी जातियों को 27% का बहुप्रतीक्षित आरक्षण भी मिला. इन सब साहसिक निर्णय के लिए कांग्रेस पार्टी के साथ साथ समस्त झारखंडवासियों की ओर से झारखंड सरकार का बहुत बहुत आभार!

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

राजधानी राँची में आयोजित हुआ ऐतिहासिक कार्यक्रम, रैप पर कैट वाक किया दिव्यांगों ने

रांची: भारत के इतिहास मे पहली बार विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर राँची के टाना भगत सिंह,…
Read More

नवनियुक्त माध्यमिक शिक्षक-2019 बैच (अनुसूचित क्षेत्र) द्वारा आयोजित किया गया आभार कार्यक्रम, शिक्षक-शिक्षिकाओं को CM ने किया संबोधित

रांची- राजधानी रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में…
Read More

रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस अल्पसंख्यक जिलाअध्यक्ष का सिल्ली प्रखंड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

सिल्ली : 3 मार्च 2024 को सिल्ली प्रखंड कांग्रेस कार्यालय मेन रोड, सिल्ली में रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस…
Read More

आँल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ ऐसोसिऐशन के तत्वावधान में मुरी लाँबी का कैंडल मार्च

मुरी : आँल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ ऐसोसिऐशन के तत्वावधान में शुक्रवार को मुरी लाँबी का कैंडल मार्च…