वार्ड पार्षद के बेटे ने युवक को मारी गोली, हथियार सहित आपराधी गिरफ्तार

पलामू : पलामू जिला मुख्यालय के सिटी मेदिनीनगर हमिदगंज में गुरुवार की रात एक युवक की गोली मारकर हत्या की गई. जानकारी के अनुसार घर वालों ने सुना कि बीएन कॉलेज के पास गोली लगने से हमीदगंज निवासी रंजन कुमार जख्मी हो गया है. घायल को गंभीर स्थिति में मेदिनीनगर के मेदिनी राय मेडिकल कालेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) में भर्ती कराया गया जहां इलाज जारी है.

डॉक्टरों ने बताया कि गोली जांघ में लगी है जो आर पार हो गई है. जख्मी की हालत ठीक है.शहर थाना क्षेत्र के टीओपी वन के प्रभारी रेवा शंकर राणा ने बताया कि गोली लगने से युवक जख्मी हो गया है.

बीएन कॉलेज के पास गोली मारकर घायल करने वाला कोई और नहीं बल्कि वार्ड पार्षद का बेटा है जिसे गोली मारने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि वार्ड पार्षद कविता देवी के पुत्र अमन चंद्रवंशी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है.

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

इतिहास  विभाग के छात्रों का विदाई समारोह, विद्यार्थियों ने अपना अनुभव साझा किया !!

सिल्ली: सिल्ली कालेज सिल्ली परिसर में शनिवार को इतिहास विभाग के सत्र 2019-22 के छात्रों का विदाई समारोह…
Read More

सिल्ली अंबेडकर पार्क में अंबेडकर जयंती मनाई गई, रैली का हुआ आयोजन

सिल्ली:- सिल्ली अंबेडकर पार्क में शुक्रवार को अम्बेडकर ग्राम विकास समिति के तत्वाधान में बाबा साहेब डॉ भीमराव…
Read More

पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष ने नक्सलियों के सरेंडर पर उठाये सवाल

बोकारो : राज्य में नक्सलियों को सरेंडर कराने पर पुलिस मेंस ऐसोसिएशन ने सवाल खड़ा किया है। एसोसिएशन…