बारात जा रहे युवक का शव हाईवे से बरामद

रांची : बुंडू थाना क्षेत्र के धुर्वा मोड़ फ्लाईओवर के उपर एक युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गयी है।

मृतक की पहचान जमशेदपुर निवासी शिव कुमार के रूप में हुई है। मृतक के शरीर में चाकू से वार और चोट के कई निशान है। जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात हाईवे पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस गश्ती दल को सड़क पर शव बरामद हुआ। पुलिस ने उसेअपने कब्जे में लेकर थाने ले आयी। जहां उसकी पहचान जमशेदपुर निवासी शिव कुमार के रूप में हुई।

पुलिस ने शिव के परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन बुंडू थाना पहुंचे। परिजनों ने बताया कि शिव सोमवार को दोपहर डेढ़ बजे अपने दोस्त के साथ एक दोस्त कुंदन पाठक की बारात जाने के लिए घर से निकला था। उसके साथ उसके चार अन्य दोस्त थे। उनमें से दो उनके पड़ोसी है। परिजनों ने शव को देखकर हत्या की आशंका जतायी है।

शिव कुमार सिक्किम में रह कर डिप्लोमा की पढ़ाई करता था।जिसके बाद पुलिस ने उसके दो दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हिरासत में लिये गये धीरज और जिप्पी ने घटना के बारे कोई भी जानकारी देने से इंकार कर रहा है। पुलिस आगे की कार्यवाई में जुटी हुई है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like