Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

जिलेवार समाचार

ताजा खबरे धर्म प्रशासन विकास शिक्षा स्वास्थ

डेलीमार्केट थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने पेश की मानवता की अनोखी मिशाल

राँची: मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है इसी उद्देश्य से डेलीमार्केट थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने सोमवार को मज़दूर दिवस के अवसर पर पुलिस पदाधिकारी के साथ मिलकर थाना परिसर में मज़दूरों, गरीबो व असहाय लोगो के बीच खाना बाँटकर मज़दूर दिवस मनाया। इसमें थाना के आसपास के रिक्सा चालक, ठेला चालक के साथ साथ आसपास के गरीब महिला व पुरुष मज़दूर शामिल हुए।


इस अवसर पर थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने कहा कि मज़दूर, असहाय व निर्धन की सेवा कार्य करने से मन को शान्ति मिलती है । उन्होंने यह भी कहा कि हम भले ही कूछ भी क्यों न बन जाय लेकिन जो सुख हमें दूसरों की सेवा या समाज सेवा करने में मिलता है वो सुख सारे सुखों से अलग होता है । क्योंकि हमारे शास्त्रों में भी वर्णित है ‘सेवा परमो धर्म” ओर ऐसी भावना अगर सभी मानव के दिलों में व्याप्त हो जाय तो जरूरतमन्दो को आवश्यक वस्तुऐ एवं मानव जीवन को सार्थकता मिल जाएगी।

थाना प्रभारी मोदक ने कहा कि हर मज़दूर को उचित मज़दूरी के साथ उचित सम्मान भी मिलना चाहिये। इस अवसर पर थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक के अलावे पु0अ0नि0 प्रदीप केसरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


मानव सेवा के प्रति थानेदार की ऐसी कार्यकलाप क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi