टीचर की पिटाई से छात्र के कान का पर्दा फटा, मामला दर्ज।

Ranchi : टीचर की पिटाई से एक छात्र के कान का पर्दा फट गया. इसको लेकर डोरंडा थाना में गुरुवार को छात्र के पिता उज्जवल कांति दत्ता ने मामला दर्ज करवाया है. दर्ज कराए गए मामले में कहा है कि उनका सात वर्षीय बेटा कुणाल दत्ता कुसई कॉलोनी स्थित सच्चिदानंद ज्ञान भारती स्कूल में कक्षा एक में पढ़ता है।

जब उसे स्कूल से लाने गया, तो वह रोते-रोते बाहर निकल रहा था. पूछताछ पर बच्चे ने अपने पिता को बताया कि उसके स्कूल के गेम्स टीचर ने उसे थप्पड़ से कई बार मारा. जिस वजह से उसके कान में खून जम गया है।

इसके बाद उसके पिता ने स्कूल प्रशासन और स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों से घटना के संबंध में जानकारी ली, तो मामला सही पाया. इस दौरान बच्चों को डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने कहा कि कान का पर्दा फट गया है. इसके बाद बच्चे के पिता ने थाना में मामला दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है.

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

आरोपी को पकड़ने में मदद नही कर रही झारखंड पुलिस, राज्यपाल को सौपा ज्ञापन !!

रांची- साहिबगंज पुलिस एक बार फिर से विवाद में है, इससे पहले पंकज मिश्रा को लेकर साहिबगंज पुलिस…
Read More

कौशल प्रशिक्षण से बना रहे स्वरोजगार की राह : सुदेश महतो

सिल्ली: सिल्ली स्टेडियम परिसर में चल रहा इंडो डेनिश टूल रूम जमशेदपुर के द्वारा निशुल्क बिल्डिंग प्रशिक्षण संपन्न…
Read More

कर्रा के बिनगांव गांव समीप सड़क दुर्घटना में एक कि मौत व एक घायल

कर्रा:सोमवार रात को कर्रा थाना क्षेत्र के बिनगांव गांव समीप कलभट के पास ऑटो व मोटरसाइकिल कि भिड़ंत…
Read More

सहारा के न‍िवेशकों के ल‍िए अपडेट,सुब्रत राय के बाद पत्‍नी के ख‍िलाफ भी बड़ी कार्रवाई

दिल्ली न्यूज़:सहारा इंड‍िया में न‍िवेश करने वाले करोड़ों न‍िवेशकों के ल‍िए एक और अपडेट है. सहारा ग्रुप के…
Read More

पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन की बैठक!!

पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन झारखंड ने रविवार को तिरिल तालाब,कोकर, रांची के प्रांगण में पूर्व सैनिक वेलफेयर…