टीबी के मरीजों को गोद लेने पश्चात दवाई की किट देते हुए थाना प्रभारी
सिल्ली: प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत सीएचसी सिल्ली में शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्र के चार टीवी मरीजों को गोद लिया गया एवं दवाइयां कीट दी गई । मरीजों को गोद लेने में दिलचस्पी दिखाते हुए सिल्ली थाना प्रभारी आकाशदीप ने भी एक मरीज को गोद लिया। चिकित्सा प्रभारी जितेंद्र महली, दीपक कुमार ,संजीव कुमार महतो, ने भी एक ,एक मरीजों को गोद ली। सभी मरीजों को पोषाहार सामग्री एवं दवाई की किट दी गई। इस मौके पर चिकित्सा प्रभारी जितेंद्र महली ने कहा की देश को टीबी मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बीमारी के लक्षण बताए जा रहे है। ताकि लक्षण दिखते ही मरीज की जांच कराने के साथ इलाज शुरू कर सकें। गोद लेने के पीछे उद्देश्य है कि संबंधित व्यक्ति उस मरीज से समय-समय पर मिलेगा। उसे नियमित दवा खाने के लिए प्रेरित करेगा। गोद लेने वाला व्यक्ति ऐसे मरीजों की आर्थिक मदद भी कर सकता है। छह माह की दवा में जब मरीज पूर्ण रूप से स्वस्थ्य हो जाएगा तो स्वास्थ्य महकमा गोद लेने वाले व्यक्ति को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी करेगा ।
इस मौके पर छोटेलाल पटेल, संजय महतो, सुरेंद्र महतो, समेत अस्पताल कर्मी एवं एएनएम उपस्थित थे।
