Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

राजनीति

उलिहातू से स्वराज पदयात्रा शुरू, शामिल हुए कांग्रेसजन

रांची – खूंटी : राजीव गांधी पंचायत राज संगठन द्वारा आहूत चार दिवसीय स्वराज पदयात्रा बुधवार को भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू से शुरू हुई। पदयात्रा की शुरुआत उलिहातू में धरती आबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गयी। संगठन के लोग पदयात्रा कर राजधानी के मोरहाबादी बापू बाटिका पहुंचेंगे। पर्यावरण संरक्षण और राज्य में पेसा कानून लागू करने के लिए पदयात्रा निकाली गयी है। पदयात्रा की शुरुआत प्रदेश कांग्रेस स्वराज पदयात्रा में शामिल कांग्रेस नेता। अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने की। इससे पहले नेताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों से मुलाकात की। स्वराज पदयात्रा 22 मार्च को मोरहाबादी मैदान में पहुंचकर समाप्त होगी।

इसके बाद राज्यपाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा जायेगा। मौके पर रविंद्र सिंह, सतीश पॉल मुंजनी, राजेंद्र सिंह, शांतनु मिश्र, सुमित शर्मा, रवि मिश्रा रामकृष्ण चौधरी, विल्सन तोपनो, पांडेया मुंडा, नईमुद्दीन खान, सुनीता गोप, सुषमा भेंगरा, हेलन होरो सहित अन्य उपस्थित थे।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi