स्टोरी लाइन इंडिया एक वेब पोर्टल के साथ साथ V3A के देगी मास कम्युनिकेशन का प्रषिक्षण भी


रांची: स्टोरी लाइन इंडिया वेब पोर्टल और मास कम्युनिकेशन संस्था के लॉन्चिंग के साथ नेशनल ब्यूटी पेजेंट प्रोग्राम संबंधी सारी जानकारी देने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन गुरूवार 16 मार्च को ( CTA office) को किया गया ।

स्टोरी लाइन इंडिया की डायरेक्टर साधना कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि स्टोरी लाइन इंडिया एक वेब पोर्टल के रूप में काम करेगी, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि V3A ट्रेनिग संस्था के साथ मिलकर इसी सेंटर में मास कम्युनिकेशन संस्था भी खोला जा रहा है। जिसमें तीन तरह के कोर्स होगे क्रैश कोर्स, डिप्लोमा कोर्स और डिग्री कोर्स इसके साथ ही एक स्टूडियो का निर्माण होगा जिसमें साक्षात्कार के साथ ही कई तरह के अन्य शो भी डिजाइन किया जायेगा। आगे जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि स्टोरी लाइन इंडिया एक नेशनल ब्यूटी पेजेंट कर रही है जो रविवार १९ मार्च को नोएडा में होगा। जिसमें रांची से बीडी इवेंट कंपनी और नोएडा के एस के स्टार इवेंट कंपनी के साथ मिलकर किया जायेगा।


इस मौके पर V3A अकादमी के डायरेक्टर अरशद उमेद ने कहा कि उनकी एनीमेशन संबंधी ट्रेनिग कोर्स यहां चल रहे है,अब स्टोरी लाइन इंडिया के साथ मिलकर मीडिया कोर्स की भी शुरुवात किया जायेगा।
इस मौके पर रियल स्टेट कंपनी के डायरेक्टर सतीश कुमर ने कहा की स्टोरी लाइन इंडिया एक नई सोच के साथ काम करेगी जो आज के समाज की जड़ डिजिटल युगमीडिया के रूप में रूबरू होगा। बीडी इवेंट की डायरेक्टर प्रियंका जयसवाल जी ने कहा की साधना जी के काम करने का तरीका बहुत ही अलग है । इसलिए इनके साथ हमेशा कुछ नया करते रहते है, अभी भी हमारी कंपनी इक साथ नेशनल ब्यूटी पेजेंट करेगी जिसमें मेरे शो के विनर और कई अन्य प्रतिभागी ने हिस्सा लिया है।


समाज सेवी नंद किशोर सिंह चंदेल ने कहा की स्टोरी लाइन इंडिया को बहुत बहुत बधाई उनकी सोच और समझ से जल्द ही अपना स्थान मीडिया सेक्टर में बना लेगी। इस मौके पर फैशन डिजाइनर काजल ठाकुर ने कहा कि साधना का काम हमेशा से बहुत ही काबिले तारीफ रहा है,आगे भी स्टोरी लाइन इंडिया के साथ जुड़कर वो काम करेगी।

मॉडलिंग इंस्टीट्यूट वाम्स के डायरेक्टर वसीम आलम ने कहा कि वो साधना जी के साथ हमेशा एक टीम के रूप में है,जब भी मौका मिला तो वो साथ मिलकर इसी तरह काम करेगे।

इस मौके पर नर्मता सोनी, मेहुल प्रसाद, प्रोo राजेश , मधुलिका पाठक, संजना शर्मा, अर्चना चौबे, मधु सिंह, श्रीश कुमार कश्यप के साथ कई अन्य लोग मौजूद थे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्यपाल से की अपील, लिखा पत्र!!

रांची- इन दिनों झारखंड का सियासी मामला गरमाया हुआ है। ऐसे में झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास…
Read More

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर सम्मान समारोह  का आयोजन !!

रांची- झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव मेहुल प्रसाद के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष…

एक सर्टिफिकेट पलामू और चतरा में दो लोग कर रहे नौकरी, खुलासे के बाद लंबा छुटी लेकर हुआ फरार

मीडिया हाउस: एक सर्टिफिकेट पर दो लोग कर रहे नौकरी, खुलासे के बाद चतरा में मचा हड़कंप, राज्यपाल…
Read More

26वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बनी सर्दी का सहारा !!

रांची- 26वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत 30 दिवसीय कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का…
Read More

विशाल सिंह हत्या मामले को लेकर कई राजनीतिक व सामाजिक दलों ने निकाला कैंडल मार्च!

गिरिडीह : गुरुवार, बीते दिन युवा विशाल सिंह की निर्मम हत्या को लेकर लगातार शहर समेत पूरे जिला…