गुरुकुल बच्चों में सकारात्मक एवं रचनात्मक ऊर्जा का संचार करती है- सीपी राधा रमण

सिल्ली: राज्य के राज्यपाल सीपी राधा रमण ने बुधवार को सिल्ली के कुटाम स्थित गुरुकुल में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में भाग लिया उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए कहा की गुरुकुल बच्चों में सकारात्मक एवं रचनात्मक ऊर्जा का संचार करती है। श्री कृष्ण विश्व के सर्वश्रेष्ठ गुरु है। उन्होंने भगवद्गीता में जो भी अर्जुन को शिक्षा दी है वह वास्तव में मानव दर्शन है हमें जीवन के विभिन्न परिस्थितियों में उचित मार्गदर्शन करती है।

उन्होंने कहा कि भारत पहले भी विश्व गुरु था और आज भी विश्व गुरु बनने की राह में तेजी से आगे बढ़ रहा है. कुरुक्षेत्र के युद्ध के बाद प्रभु श्रीकृष्ण की परिपूर्ण और समृद्ध भारत की भविष्यवानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से जल्दी ही सच होने वाला है।

राज्यपाल ने अंतर स्कूल डांस प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया. सांसद संजय सेठ एवं विधायक सुदेश महतो ने भी प्रतिभागियों को सम्मानित किया. गुरुकुल के शिष्यों ने महामहिम का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।

इस मौके पर विधायक सुदेश कुमार महतो, संसद संजय सेठ, जीप उपाध्यक्ष वीना देवी, प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक , दास गदाधर दास समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

महानवमी के शुभ अवसर पर गौतम बुद्ध नगर की ओर से कन्या पूजन कार्यक्रम का किया गया आयोजन

रांची : देशभर में दुर्गा पूजा का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आज महानवमी के…
Read More

सातवीं बार चैंपियन बने सिल्ली के तीरंदाजों ने विधायक से की मुलाकात

सिल्ली : सातवीं बार चैंपियन बनें सिल्ली प्रखंड के तीरंदाजों ने सिल्ली स्टेडियम परिसर में विधायक सुदेश कुमार…
Read More

रूडसेट संस्थान सिल्ली में 30 दिवसीय मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण की शुरुआत

श्री धर्मस्थला मंजुनाथेश्वर शिक्षण ट्रस्ट एवं केनरा बैंक द्वारा संचालित रूडसेट संस्थान सिल्ली में दिनांक 18 /8/ 2022…
Read More

डोरंडा कॉलेज में अड्डाबाजी करने से मना करने पर प्रोफेसर को पीटा

रांची : डोरंडा थाना क्षेत्र के डोरंडा कॉलेज में अड्डाबाजी करने से मना करने पर बदमाशों ने प्रोफेसर…