Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

अन्य खबर खेल राजनीति विकास

निर्माण के 15 वर्ष बाद स्टेडियम की हो रही मरम्मत

सिल्ली: विधायक सुदेश कुमार महतो के पहल से सिल्ली स्टेडियम का मरम्मती कार्य किया जा रहा है। ज्ञात हो कि स्टेडियम का निर्माण वर्ष 2007 में तत्कालीन खेल मंत्री सह विधायक सुदेश कुमार महतो के हीं पहल पर किया गया था। निर्माण के बाद इन 15 वर्ष में स्टेडियम के रखरखाव पर विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया।

नतीजा ‌स्टेडियम के मुख्य गैलरी के छत , गैलरी , प्रवेश

द्वार एवं स्टेडियम के मुख्य भवन छत एवं दरवाजे टूट फूट गए थे। स्थानीय खिलाड़ियों के खेल प्रेमियों के आग्रह पर विधायक पहल पर स्टेडियम के छत, गैलरी, प्रवेश द्वार की मरम्मती एवं रंग रोगन कर स्टेडियम को नये कलेवर में सजाया जा रहा है। विधायक के इस पहल पर स्थानीय खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने आभार व्यक्त किया है।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi