जल पंचायत, सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में जल नल योजना को सफल करने एवं भविष्य के लिए पानी संचय कार्यक्रम पर हुई चर्चा

सिल्ली: जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शुक्रवार को सिल्ली स्टेडियम परिसर में पंचायत प्रतिनिधियों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम पानी पंचायत का आयोजन किया गया। पूर्व उपमुख्यमंत्री सह विधायक विधायक सुदेश कुमार महतो, डॉ देवशरण भगत, जीप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, उप प्रमुख आरती देवी, बीडीओ पावन आशीष लकड़ा, राहें सीओ महेंद्र छोटन उरांव, सिल्ली सीओ धर्मेंद्र कुमार दुबे, एवं अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


इस मौके पर सुदेश महतो ने कहा की सरकार की महत्वकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के तहत हर घर में पानी पहुंचाने की है। बगैर सबके सहयोग के इसका पूरा लाभ नहीं मिल सकता। पानी अनमोल है इसको सहेज कर रखने की आवश्यकता है इसलिए सिल्ली विधान सभा क्षेत्र में खर्च के बराबर पानी संचय की योजना पर हमें गंभीरता से काम करना है। इसके लिये सभी ग्राम पंचायतों में पानी पंचायत लगाकर पानी के महत्व व संरक्षण पर लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। उन्होंने विभाग से आग्रह किया कि प्रत्येक गांव के जल स्तर का डाटा तैयार करें इससे जल संचय एवं भविष्य में पानी संबंधी योजना तैयार करने में मदद मिलेगी।


फिल्मकार मेघनाथ एवं समाज सेवी परिणीता ने भी जल जंगल जमीन के महत्व पर जरूरी बातें बताया। मेघनाथ ने कहा कि कुछ देशों में शुद्ध हवा के अभाव में आक्सीजन पार्लर चल रहे है। परिणीता ने कहा कि आज हर जगह जलस्तर तेजी से नीचे जा रहा है। इसलिये पानी के दोहन को नियंत्रीत करने की जरूरत है। इससे पूर्व कस्तूरबा गांधी स्कूल के छत्राओ ने पानी के महत्व पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया।

पीएचईडी विभाग की ओर से जल जीवन मिशन योजना की सार्थकता पर बनी एक वृत चित्र दिखायी गयी। कार्यक्रम का संचालन कनिया अभियंता प्रभु शंकर राम ने एवं धन्यवाद ज्ञापन सिल्ली बीडीओ पावन अशीष लकड़ा ने किया।

इस मौके पर गूंज परिवार के जयपाल सिंह, सुनील सिंह, पुर्व जिप उपाध्यक्ष चित्तरंजन महतो, पीएचईडी के सहायक अभियंता भूपेंद्र सिंह, दिलेश्वर मिंज, जीत मोहन सिंह मुंडा, बिंदेश्वर प्रसाद संवेदक नटवर शर्मा, धनंजय सिंह, बुद्धिजीवी मंच के सदस्य, सभी पंचायतों के मुखिया, पुर्व मुखिया, पंसस, वार्ड सदस्य, जल सहिया व ग्रामीण मौजूद थे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

आरपीएन सिंह के भाजपाई होने पर कांग्रेस के तीखे बोल, कहा- झारखंड सरकार को अपदस्थ कराने की साजिश में थे शामिल

रांची : झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रभारी मंगलवार को भाजपाई हो गये. कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी को…
Read More

विधायक ने किया 15 वे वित्त आयोग योजना की समीक्षा बैठक

सिल्ली: सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो ने शुक्रवार की शाम प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में प्रखंड प्रमुख जितेंद…