सूरज सिंह मेमोरियल महाविद्यालय में व्याप्त समस्याओ को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवम महाविद्यालय के मुख्यगेट पर तालाबंदी

Ranchi: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रांची महानगर अंतर्गत सूरज सिंह मेमोरियल महाविद्यालय में व्याप्त समस्याओ को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवम महाविद्यालय के मुख्यगेट पर तालाबंदी किया गई। बड़ी संख्या में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

अंकित सिंह ने नेतृत्व करते हुए महाविद्यालय की व्याप्त समस्या का मुख्य पाँच विषय पर महाविद्यालय प्रध्यापिका एवम राँची विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार सर के समकक्ष रखा।जो इस प्रकार है:―

●महाविद्याल की जर्जर स्थिति का मरमत
● शौचालय की साफ-सफाई
●BCA डिपार्टमेंट में संसाधनों की कमी
●शिक्षको एवम कर्मचारियों की कमी
●कक्षाएं सुचारू रूप से समय अनुसार चले।

प्रदेश सह कार्यालय मंत्री शुभम परोहित ने बताया की महाविद्यालय प्रशासन के समकक्ष छात्र छात्राओ ने अपनी समस्या को लेकर कई बार महाविद्यालय प्रशासन को अवगत कराया है, लेकिन किसी भी प्रकार कार्रवाई नहीं हुई।

विभाग संयोजक अनिकेत सिंह ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन को विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ता मूलभूत सुविधाओं को लेकर पिछले तीन महीनों से लगातार ज्ञापन पर ज्ञापन देते आ रही है लेकिन महाविद्यालय प्रशासन का ध्यान नही जा रहा है इस लिए हम सभी विद्यार्थियों ने मिल कर महाविद्यालय प्रशासन की निंद्रा को खोलने का काम करेंगे।ओर जब तक समस्या का निदान नही होगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

अंकित रंजन ने बताया कि सभी मूलभूत सुविधाएं महाविद्यालय प्रशासन जल्द से जल्द मुहैय्या करवाए,अन्यथा विद्यार्थी परिषद् एक बड़ा और उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी,ओर इसकी जिमेवारी महाविद्यालय प्रसासन को होगी।

◆वही छात्रों को सम्बोधित करते हुए महाविद्यालय प्रध्यापिका वंदना रॉय ने कहा कि सभी मूलभूत समस्या जायज है तथा इनकी माँग को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।

इस प्रदर्शन में विभाग संगठन मंत्री प्रताप सिंह, ज़िला संयोजक संयोजक प्रेम प्रतीक केशरी,अंकित रंजन,अंकित सिंह,रोहित शेखर,शशि कांत सुमन, विद्यानंद रॉय,विक्की सिंह,पंकज कुमार,सौरभ, सत्यम ,रंजन ,सानू महतो एवम सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता एवम छात्र छात्राऐं उपस्थित थे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

झारखंड मंत्रालय में 26 जून 2023 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

★ अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय (निजी विश्वविद्यालय), राँची की स्थापना हेतु 120-150 एकड़ भूमि 99 वर्ष के दीर्घकालिक लीज…
Read More

सवालों के घेरे में घिरी रांची पुलिस, पॉश इलाके में अपराधी गोली मारकर हो जा रहे फरार, 5 संदिग्ध लोगों पर एफआईआर दर्ज !!

रांची- रांची पुलिस एक बार फिर सवालों के घेरे में घिर गई है। आज सुबह बेखौफ अपराधियों ने…
Read More

नामकुम के केतारी बागान में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

राँची: राजधानी में  आत्महत्या की घटनाएं बढ़ रही हैं. एसे में रांची के नामकुम थाना क्षेत्र का एक…
Read More

एस ओ एस इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड 2022-23 में चिराग पब्लिक स्कूल के विद्यार्थीयों का रहा उत्कृष्ठ प्रर्दशन

सिल्ली: एस ओ एस इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड 2022 23 में परीक्षा का परिणाम सोमवार 17 अप्रैल को प्रकाशित…
Read More

झारखंड में युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने के लिए युवा कांग्रेस करेगी बूथ जोड़ो और यूथ जोड़ो कार्यक्रम।

रांची: 15 अक्टूबर 2022 : झारखंड प्रदेश कार्यालय में यूथ कांग्रेस कार्यकारिणी की एक विशेष बैठक रखी गई।…